Gold Price Today Update: सोने-चांदी के दाम में गिरावट: 10 ग्राम सोना ₹86,027, चांदी ₹96,422 प्रति किलो
सोने-चांदी के दाम में गिरावट सोना ₹32 गिरकर ₹86,027 पर आया। वही चांदी ₹96,422 प्रति किलो बिक रही। कैरेट के हिसाब से देखें गोल्ड की कीमत सोने-चांदी के दाम में आज यानी 10 मार्च को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 32 रुपए गिरकर 86,027 रुपए पर आ गया है।

एक किलो चांदी की कीमत आज 302 रुपए कम होकर 96,422 रुपए प्रति किलो पर आ गई है। इससे पहले चांदी का भाव 96,724 रुपए प्रति किलो था। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को 99,151 रुपए प्रति किलो का ऑल टाइम हाई बनाया था।
सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
सोना खरीदते समय यह सुनिश्चित करें कि वह ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड हो। हॉलमार्क सोने की शुद्धता की गारंटी देता है। हर हॉलमार्क किए गए गहने या सोने की वस्तु पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड अंकित होता है, जिसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर (HUID) कहा जाता है। यह कोड अल्फान्यूमेरिक होता है, जैसे- AZ4524। हॉलमार्किंग से यह पता लगाया जा सकता है कि सोना कितने कैरेट का है और उसकी गुणवत्ता क्या है।
सोना खरीदने से पहले उसकी कीमत और वजन की जांच करना बेहद जरूरी है। इसके लिए आप इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट या अन्य विश्वसनीय स्रोतों से सोने के ताजा भाव की जानकारी ले सकते हैं। सोने की कीमत 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होती है।
- 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, लेकिन यह बहुत मुलायम होने के कारण ज्वेलरी बनाने के लिए उपयुक्त नहीं होता।
- 22 कैरेट सोने का उपयोग आमतौर पर गहनों में किया जाता है, जिसमें थोड़ी मात्रा में अन्य धातुएं मिली होती हैं।
- 18 कैरेट सोने में और अधिक धातुएं मिलाई जाती हैं, जिससे यह मजबूत होता है और विभिन्न डिजाइन में ढल सकता है।
कैश पेमेंट न करें, बिल जरूर लें
सोना खरीदते समय भुगतान के तरीके पर विशेष ध्यान दें। कैश पेमेंट करने से बचें और हमेशा डिजिटल बैंकिंग, UPI (जैसे भीम ऐप) या डेबिट/क्रेडिट कार्ड के माध्यम से पेमेंट करें। इससे आपके पास खरीदारी का एक डिजिटल रिकॉर्ड रहेगा, जो भविष्य में उपयोगी हो सकता है।
- खरीदारी के बाद बिल जरूर लें। यह आपके सोने की खरीद का प्रमाण होता है और इसे भविष्य में सोना बेचने या एक्सचेंज करने के लिए आवश्यक हो सकता है।
- यदि आप ऑनलाइन सोना खरीद रहे हैं, तो उसकी पैकेजिंग को अच्छी तरह से जांच लें और सुनिश्चित करें कि उत्पाद हॉलमार्क और बिल के साथ आया है।