L&T Will Give Period Leave To Female Employees: L&T ने लिया बड़ा फैसला: महिला कर्मचारियों को मिलेगी मासिक धर्म अवकाश
L&T के चेयरमैन एस एन सुब्रह्मण्यन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से ठीक पहले (International Women Day) घोषणा की है कि कंपनी में काम करने वाली महिलाएं पीरियड्स (Menstrual leave) के दिनों में एक दिन की छुट्टी ले सकेंगी। इस कंपनी में 60000 कर्मचारियों में महिला कर्मचारी लगभग 9 प्रतिशत हैं। उनके इस फैसले से लगभग 5 हजार महिलाओं को फायदा मिलेगा।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर लार्सन एंड टुब्रो (L&T) ने अपनी महिला कर्मचारियों के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर एस. एन. सुब्रह्मण्यन ने ऐलान किया कि अब महिला कर्मचारी हर महीने एक दिन पीरियड्स लीव या मासिक धर्म अवकाश ले सकेंगी।
कामकाजी महिलाओं के लिए बड़ी राहत
ज्यादातर महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान पेट दर्द, कमजोरी और बेचैनी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। खासकर पहले दिन यह तकलीफ काफी बढ़ जाती है। ऐसे में दफ्तर जाकर काम करना कई बार मुश्किल हो जाता है। हालांकि, कामकाजी महिलाओं को अक्सर पीरियड्स के दर्द के बावजूद काम करना पड़ता है, क्योंकि हर महीने छुट्टी लेना आसान नहीं होता। इसी को ध्यान में रखते हुए कई कंपनियां अपनी महिला कर्मचारियों के लिए मासिक धर्म अवकाश (Menstrual Leave) की सुविधा दे रही हैं।

भारत में किन कंपनियों में मिलती है पीरियड्स लीव?
भारत में कई कंपनियां पहले से ही अपनी महिला कर्मचारियों को मासिक धर्म अवकाश दे रही हैं। इनमें शामिल हैं:
- Zomato: ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी Zomato ने 2020 में महिला कर्मचारियों को मासिक धर्म अवकाश देने की शुरुआत की।
- Swiggy: Swiggy ने 2021 में अपनी महिला कर्मचारियों के लिए दो दिन के पीरियड्स लीव की सुविधा शुरू की।
- BYJU’S: एडटेक कंपनी BYJU’S ने भी 2021 में हर महीने एक दिन की मासिक धर्म अवकाश की नीति लागू की।
- AU Small Finance Bank: इस बैंक ने 2023 में पीरियड्स लीव पॉलिसी लागू की, जिसके तहत महिला कर्मचारियों को एक दिन की छुट्टी दी जाती है।
- Orient Electric (CK Birla Group): दिसंबर 2022 में इस कंपनी ने भी पीरियड्स लीव की नीति लागू की थी।

पीरियड्स लीव पर राज्यों की नीतियां
भारत में मासिक धर्म अवकाश को लेकर राज्य सरकारें भी कदम उठा रही हैं।
- ओडिशा: यह चौथा राज्य है जिसने सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में महिला कर्मचारियों के लिए पीरियड्स लीव की सुविधा लागू की। यह नीति अगस्त 2024 से लागू हुई।
- कर्नाटक: यहां सरकार एक विधेयक पर विचार कर रही है, जिसके तहत सरकारी और निजी क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं को हर साल छह दिन की पीरियड्स लीव और इससे जुड़े फ्री हेल्थ प्रोडक्ट्स देने का प्रस्ताव है।

L&T की किन महिला कर्मचारियों को मिलेगा पीरियड्स लीव?
L&T ने यह सुविधा अपनी मैन्युफैक्चरिंग और इंजीनियरिंग सेक्टर से जुड़ी महिला कर्मचारियों के लिए लागू की है। हालांकि, कंपनी के अन्य वर्टिकल में काम करने वाली महिलाओं को यह सुविधा नहीं मिलेगी।
कंपनी में कुल 60,000 कर्मचारी कार्यरत हैं, जिनमें से 5,000 महिलाएं हैं, यानी कुल कर्मचारियों का लगभग 9 प्रतिशत। L&T का यह फैसला उन महिलाओं के लिए राहतभरा होगा, जो तकनीकी और निर्माण क्षेत्र में कार्यरत हैं और कठिन परिस्थितियों में भी काम करने के लिए मजबूर होती हैं।