Vasudha Will Provide Platform To Women Artists: ‘वसुधा महोत्सव’ का शुभारंभ,वसुधा से मिलेगा महिला कलाकारों को मंच
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जवाहर कला केंद्र की ओर से 6 मार्च से वसुधा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। वसुधा में गायन, नृत्य, नाट्य प्रस्तुति, चित्रकार शिविर व विभिन्न कार्यशालाओं का आयोजन होगा।

जिससे महिला कलाकारों को मंच मिलेगा। 6 से 10 मार्च तक डॉ. तनुजा सिंह के क्यूरेशन में ‘महिला चित्रकार शिविर’ लगेगा। अलंकार गैलेरी में सुबह 10 से सायं 5 बजे प्रदेश की 15 प्रसिद्ध महिला चित्रकार कल्पनाओं को कैनवास पर उकेरेंगी। तैयार चित्रों की 11 से 12 मार्च तक प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
नृत्य, नाट्य और गायन प्रस्तुतियां
- 6 मार्च: सायं 6 बजे रंगायन में डॉ. गरिमा कुमावत और सुजाता गौरव शास्त्रीय एवं उपशास्त्रीय गायन की प्रस्तुति देंगी।
- 7 मार्च: रुचिरा केदार और आस्था गोस्वामी का गायन होगा।
- 8 मार्च: कृष्णायन में शाम 4:30 बजे ‘युवा एकल कार्यक्रम’ के तहत कलावर्त प्रेरणा श्रीमाली कथक केन्द्र की सहभागिता में एकल कथक की प्रस्तुति होगी।
- 8 मार्च: शाम 7 बजे महेश दत्तानी द्वारा लिखित एवं रुचि भार्गव नरुला निर्देशित नाटक ’30 डेज इन सितंबर’ का मंचन होगा।
विभिन्न कार्यशालाएं
- फ्लावर मेकिंग वर्कशॉप: 6 से 10 मार्च तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक अनुपमा तिवारी के निर्देशन में आयोजित होगी। तैयार उत्पाद 11 और 12 मार्च को प्रदर्शित किए जाएंगे।
- नृत्य कार्यशाला: 7 से 20 मार्च तक दोपहर 1 से 3 बजे तक पारिजात-2 में डॉ. ज्योति भारती गोस्वामी के निर्देशन में होगी।
कार्यशालाओं में निखरेगा हुनर
6 से 10 मार्च तक सुबह 10 से 5 बजे तक अनुपमा तिवारी के निर्देशन में फ्लावर मेकिंग वर्कशॉप का आयोजन होगा तैयार उत्पाद 11 से 12 मार्च तक प्रदर्शित किए जाएंगे। 7 से 20 मार्च तक डॉ. ज्योति भारती गोस्वामी के निर्देशन में पारिजात- 2 में दोपहर 1 से 3 बजे तक ‘नृत्य कार्यशाला’ का आयोजन होगा। सभी कार्यशालाओं में भाग लेने के लिए गूगल फॉर्म के जरिए आवेदन कर सकते हैं।