Govind Singh Dotasara on visit to Jodhpur today: मैं मर्यादित था हूं और रहूंगा – गोविंद सिंह डोटासरा: कांग्रेस अब निष्क्रिय पदाधिकारी को देगी आराम
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा आज जोधपुर दौरे पर है। जहां सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए डोटासरा ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

शिक्षक भर्ती में महिलाओं को 50% आरक्षण अब तक नहीं दिए जाने पर डोटासरा ने सरकार पर सवाल खड़े किए विधानसभा में गतिरोध पर डोटासरा ने कहा कि 6 दिन तक मुख्यमंत्री विधानसभा में दिखाई नहीं दिए सरकार पूरी तरह से गतिरोध तोड़ने में फैल रही संगठन को मजबूत करने के लिए डोटासरा ने कहा कि वो अब खुद प्रत्येक जिले में जाकर बैठक लेंगे निष्क्रिय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी को अब आराम दिया जाएगा। डोटासरा ने कहा कि विधानसभा में मैं मर्यादित था। हूँ और रहूंगा अगर मैं मर्यादित नही होता तो चौथी बार चुनकर नहीं आता।