Agra TCS Manager Suicide Case: आगरा में TCS मैनेजर ने की आत्महत्या: वीडियो में मानव ने कहा प्लीज मर्दों के बारे में सोचो: पत्नी बोली- वो मेरा पास्ट था
आगरा में अतुल सुभाष जैसा सुसाइड सामने आया है। यहां पत्नी से परेशान TCS मैनेजर ने फांसी लगा ली है। मानव ने फंदा डालकर रोते हुए वीडियो बनाया। मानव ने कहा कि उनके माता-पिता को कोई परेशान न करे।

डिफेंस कॉलोनी, सदर के रहने वाले मानव शर्मा टीसीएस कंपनी, मुंबई में रिक्रूटमेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। उनके पिता नरेंद्र शर्मा एयरफोर्स से रिटायर हैं और मानव उनके इकलौते बेटे थे। मानव की शादी एक वर्ष पहले 30 जनवरी 2024 को शादी हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पत्नी परेशान करने लगी। वे पत्नी को अपने साथ मुंबई ले गए।
मानव शर्मा ने वीडियो में यह भी बताया कि वह पहले भी आत्महत्या करने की कोशिश कर चुके थे। लेकिन किसी तरह बच गए थे। उन्होंने अपनी पत्नी के चरित्र पर भी सवाल उठाए और उसे उत्पीड़न के लिए जिम्मेदार ठहराया। वीडियो में उनका दर्द साफ दिखाई दे रहा था।
कानून को मर्दों की रक्षा करनी चाहिए
मौत से पहले बनाये गए वीडियो में मानव कह रहे हैं कि ‘लॉ शुड प्रोटेक्ट मेन’. जज साहब मर्दों की रक्षा कीजिए। वरना कोई भी नहीं बचेगा। फिर किस पर इल्जाम लगाओगे। मानव वीडियो में अपने मम्मी-पापा से सूर्य बोलते नजर आ रहे हैं। वे कह रहे हैं कि अगर ऐसे ही चलता रहा तो कोई मर्द नहीं बचेगा। बता दें कि कुछ महीने पहले बनेगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर अतुल सुभाष ने भी पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी। मरने से पहले उन्होंने भी डोमेस्टिक वायलेंस कानून पर सवाल खड़े किए थे।
पत्नी निकिता ने कहा-मेरी भी तो सुनो
उधर मानव की पत्नी निकिता शर्मा का भी बयान आया है. उन्होंने कहा कि मानव ने वीडियो में जो आरोप लगाए हैं वो मेरा पास्ट था। मेरे शादी से पहले की बात थी। शादी के बाद ऐसा कुछ भी नहीं था। जब उन्हें पता चला तो वे ड्रिंक करने लगे। मेरे साथ मारपीट भी करते थे। मैंने उन्हें कई बार फांसी लगाने से बचाया था। निकिता ने कहा कि जिस रात उन्होंने आत्महत्या की वे मुझे खुशी-खुशी घर छोड़कर गए थे। निकिता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी गुहार लगाई है कि उसकी बात सुनी जाए। निकिता ने यह भी कहा कि ऐसा नहीं है कि कानून सिर्फ महिलाओं के लिए हैं।
मानव शर्मा के पिता ने क्या कहा
मानव शर्मा के पिता ने थाना सदर में तहरीर दी है। जिसमें उन्होंने अपनी बहू पर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक के परिवार से बयान भी ले रही है। इस घटना ने बेंगलुरु में एक अन्य आत्महत्या के केस को भी ताजा कर दिया। जब AI इंजीनियर ने तनाव में जान दे दी थी।