Gold-Silver Price Today: सोने के दाम में गिरावट, चांदी हुई महंगी: 10 ग्राम सोना 99 रुपए सस्ता, चांदी 380 रुपए बढ़ी
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी आज शुक्रवार (7 फरवरी) को सोने के दाम में गिरावट और चांदी में तेजी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 99 रुपए गिरकर 84,522 रुपए पर आ गया है। कल यह 84,613 रुपए पर बंद हुआ था।

1 किलो चांदी की कीमत कल के दाम से 380 रुपए बढ़कर 95,142 रुपए प्रति किलो हो गई है। कल चांदी का भाव 94,762 रुपए किलो था। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को अपना ऑल टाइम हाई बनाया था, तब ये 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।
बजट के बाद सोना और चांदी अब तक के उच्चतम स्तर पर है। शहर के बड़े सराफा व्यापारियों का कहना है कि महंगाई के पीछे अंतरराष्ट्रीय स्थितियां जिम्मेदार हैं, क्योंकि एक फरवरी को ही अमेरिका के अन्य देशों पर टैरिफ लगाने से डॉलर में मजबूती आई है, जबकि रुपया कमजोर हुआ है। इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें भी बढ़ी हैं।
हमेशा सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। नए नियम के तहत एक अप्रैल से छह डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग के बिना सोना नहीं बिकेगा।
जैसे आधार कार्ड पर 12 अंकों का कोड होता है, उसी तरह से सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड होगा। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फा न्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉल मार्किंग के जरिए ये पता करना संभव हो गया है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।