Delhi Vidhan Sabha Election 2025: दिल्ली चुनाव एग्जिट पोल: 14 में से 12 ने भाजपा को बहुमत का अनुमान लगाया
गुरुवार शाम को टुडेज चाणक्य, एक्सिस माई इंडिया और सीएनएक्स ने अपने एग्जिट पोल जारी किए। जिनमें भाजपा को बहुमत मिलने की संभावना जताई गई है। इससे पहले बुधवार को 11 एजेंसियों के एग्जिट पोल आए थे।

अब तक कुल 14 एग्जिट पोल जारी हो चुके हैं। जिनमें से 12 ने भाजपा को बहुमत और 2 ने AAP की सरकार बनने की संभावना जताई है। पोल ऑफ पोल्स के मुताबिक दिल्ली में भाजपा को 41, आम आदमी पार्टी (AAP) को 28 और कांग्रेस को 1 सीट मिलने का अनुमान है।
एक्सिस माई इंडिया पोल के मुताबिक, भाजपा दिल्ली की 70 सीटों में से 45 से 55 सीटें जीत सकती है। जबकि सीएनएक्स का अनुमान इससे भी ज्यादा है। जो भाजपा को 49 से 61 सीटें दे रहा है। इससे पहले बुधवार को 11 एजेंसियों के एग्जिट पोल आए थे।
उधर पूर्व सीएम केजरीवाल ने सभी एग्जिट पोल को फर्जी बताया है। उनका कहना है कि AAP के 16 उम्मीदवारों के पास भाजपा से फोन आया है। वे मंत्री पद के साथ 15-15 करोड़ रुपए देने का ऑफर दे रहे हैं। अगर इनकी पार्टी की 55 से ज्यादा सीटें आ रहीं हैं तो हमारे उम्मीदवारों को फोन करने की क्या जरूरत है? जाहिर तौर पे ये फर्जी हैं।
इस बार 60.44% वोटर्स ने मतदान किया
दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए बुधवार को 60.44% लोगों ने मतदान किया। शाम को वोटिंग खत्म होने के बाद 11 एग्जिट पोल आए। 9 में भाजपा को बहुमत तो 2 में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार बनने का अनुमान है।
पोल ऑफ पोल्स में भाजपा को 39, AAP को 30 और कांग्रेस को एक सीट मिलती दिख रही है। JVC और पोल डायरी के एग्जिट पोल में अन्य को भी 1-1 सीट मिलने के आसार हैं।
उधर, पूर्व सीएम केजरीवाल ने सभी एग्जिट पोल को फर्जी बताया है। उनका कहना है कि AAP के 16 उम्मीदवारों के पास भाजपा से फोन आया है। वे मंत्री पद के साथ 15-15 करोड़ रुपए देने का ऑफर दे रहे हैं। अगर इनकी पार्टी की 55 से ज्यादा सीटें आ रहीं हैं तो हमारे उम्मीदवारों को फोन करने की क्या जरूरत है? जाहिर तौर पे ये फर्जी हैं।