Valentine’s Day 2025: कौन थे संत वैलेंटाइन?: क्यों मनाया जाता है वैलेंटाइन डे?
प्यार इंसान के जीवन का अहम हिस्सा है। बसंत ऋतु को प्रेम का मौसम कहा जाता है और हर साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के रूप में मनाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि संत वैलेंटाइन कौन थे और क्यों इस दिन को उनके नाम पर मनाया जाता है? आइए जानते हैं वैलेंटाइन डे का इतिहास और इसकी पूरी सच्चाई।

कौन थे संत वैलेंटाइन?
वैलेंटाइन डे की शुरुआत प्राचीन रोम से हुई थी। वहां संत वैलेंटाइन नामक एक पादरी थे, जो प्यार और आपसी समझ को बढ़ावा देते थे। लेकिन रोम के राजा क्लॉडियस द्वितीय को यह पसंद नहीं था। उसका मानना था कि प्रेम और विवाह से सैनिक कमजोर हो जाते हैं, इसलिए उसने शादी पर प्रतिबंध लगा दिया।
प्रेम विवाह के लिए संत वैलेंटाइन का संघर्ष
राजा के आदेश के बावजूद, संत वैलेंटाइन ने गुप्त रूप से प्रेमी जोड़ों की शादी करानी शुरू कर दी। उन्होंने लोगों को प्रेम का महत्व समझाया। जब राजा को इस बारे में पता चला, तो उसने संत वैलेंटाइन को गिरफ्तार करवा दिया।
14 फरवरी को संत वैलेंटाइन को दी गई फांसी
269 ईस्वी में 14 फरवरी के दिन संत वैलेंटाइन को फांसी दे दी गई। कहा जाता है कि उन्होंने जेलर की बेटी जैकोबस को अपनी आंखें दान में दीं और एक पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने अंत में लिखा – “योर वैलेंटाइन”। तब से, 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाने की परंपरा शुरू हुई।
वैलेंटाइन डे कैसे लोकप्रिय हुआ?
14वीं शताब्दी में यूरोप में वैलेंटाइन डे मनाने की शुरुआत हुई। इसके बाद यह पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हो गया। आज Valentine’s Day केवल प्रेमी जोड़ों तक सीमित नहीं है। बल्कि इसे दोस्ती, परिवार और आपसी स्नेह के प्रतीक के रूप में भी मनाया जाता है।
वैलेंटाइन डे से पहले पूरा एक सप्ताह अलग-अलग तरह से मनाया जाता है:
- 7 फरवरी – रोज डे (Rose Day)
- 8 फरवरी – प्रपोज डे (Propose Day)
- 9 फरवरी – चॉकलेट डे (Chocolate Day)
- 10 फरवरी – टेडी डे (Teddy Day)
- 11 फरवरी – प्रॉमिस डे (Promise Day)
- 12 फरवरी – हग डे (Hug Day)
- 13 फरवरी – किस डे (Kiss Day)
- 14 फरवरी – वैलेंटाइन डे (Valentine’s Day)
भारत में वैलेंटाइन डे का प्रभाव: भारत में वैलेंटाइन डे को लेकर अलग-अलग विचारधाराएं हैं। जहां युवा इसे खुले दिल से अपनाते हैं। वहीं कुछ परंपरागत लोग इसे विदेशी संस्कृति की नकल मानते हैं। बावजूद इसके हर साल भारत में वैलेंटाइन डे को उत्साह के साथ मनाया जाता है।
बता दे की (Valentine’s Day) केवल प्रेमी जोड़ों के लिए नहीं, बल्कि हर उस इंसान के लिए है जो प्रेम, करुणा और दया में विश्वास रखता है। संत वैलेंटाइन का बलिदान हमें सिखाता है कि प्रेम को कभी किसी सीमा में नहीं बांधा जा सकता।