Action against PTI recruitment officers in Rajastha: राजस्थान में PTI भर्ती घोटाले पर कार्रवाई: 134 शारीरिक शिक्षक बर्खास्त
जयपुर राजस्थान में PTI भर्ती परीक्षा में हुए फर्जीवाड़े के बाद राज्य सरकार ने 134 शारीरिक शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस मामले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के कार्यकाल में PTI भर्ती में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई थी, जिसके बाद विभाग ने जांच की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की योजना बनाई है।

राजस्थान सरकार ने फ़र्ज़ी डिग्री से नौकरी पाने वाले 134 शारीरिक शिक्षकों और अन्य 30 कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने PTI को बर्खास्तगी का ऐलान करते हुए कहा, “जो भी वेतन या सरकारी खर्च इन्होंने अब तक उठाया है, उसकी वसूली की जाएगी।
कोर्ट से स्टे प्राप्त अभ्यर्थी
शिक्षा मंत्री ने बताया कि 243 अभ्यर्थियों में से 19 अभ्यर्थियों को अपॉइंटमेंट नहीं दिया गया था। 10 ने जॉइन नहीं किया, और 33 अभ्यर्थियों ने कोर्ट से स्टे लेकर भर्ती पर रोक लगा दी थी। शिक्षा विभाग इन 33 अभ्यर्थियों के खिलाफ कोर्ट में लड़ा जाएगा। इसके अलावा, शिक्षा विभाग के पांच कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया है। और 30 को निलंबित किया गया है। जिनकी जांच की जा रही है। 47 अन्य पर नियमों के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।
राज्य सरकार द्वारा 2022 में 5546 पदों पर PTI भर्ती की घोषणा की गई थी। भर्ती के लिए 12वीं तक की शिक्षा और शारीरिक शिक्षा में प्रमाण पत्र या डिप्लोमा की आवश्यकता थी। लेकिन भर्ती प्रक्रिया के दौरान कई अभ्यर्थियों के दस्तावेज़ फर्जी पाए गए। चयनित 321 अभ्यर्थियों के दस्तावेज़ में विसंगतियां पाई गईं। जिनमें से 243 ने फर्जी डिग्री और दस्तावेज़ों के जरिए नौकरी हासिल की थी। मदन दिलावर ने बताया कि इस फर्जीवाड़े के कारण भर्ती प्रक्रिया पर गहरा सवाल उठता है। और राज्य सरकार सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। शिक्षा विभाग ने विभागीय कर्मचारियों और भर्ती में शामिल अधिकारियों के खिलाफ भी जांच शुरू कर दी है।