Gold Price Today: सोने की कीमत 30 जनवरी को अपने ऑल टाइम हाई पर: 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 81,006 रुपए हुआ
सोना आज यानी 30 जनवरी को अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 81,006 रुपए हो गया है। बुधवार को इसके दाम 80,975 रुपए प्रति दस ग्राम थे।

वहीं, चांदी की कीमत में भी आज बढ़त रही। ये 920 रुपए बढ़कर 91,600 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी की कीमत 90,680 रुपए प्रति किलो थी। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को अपना ऑल टाइम हाई बनाया था। तब ये 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।
31 दिसंबर को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 76,162 रुपए था। बीते 30 दिन में इसमें 4,844 रुपए का इजाफा हुआ है। वहीं 31 दिसंबर को 1 किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी। इस दौरान इसमें भी 5,583 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।
महानगरों और भोपाल में सोने की कीमतें
- दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 76,250 रुपए, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 83,170 रुपए।
- मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 76,100 रुपए, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 83,020 रुपए।
- कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 76,100 रुपए, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 83,020 रुपए।
- चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 76,100 रुपए, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 83,020 रुपए।
- भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 76,150 रुपए, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 80,070 रुपए।
सोने में तेजी के प्रमुख कारण
- ट्रम्प के अमेरिका के राष्ट्रपति बनने से जियोलॉजिकल तनाव बढ़े हैं।
- अमेरिका ने हाल ही में ब्याज दरों में कटौती की है, और आगे भी कटौती कर सकता है।
- डॉलर के मुकाबले रुपए के कमजोर होने से सोना महंगा हो रहा है।
- महंगाई बढ़ने से सोने की कीमत को समर्थन मिल रहा है।
- शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ने से लोग गोल्ड ETF में निवेश बढ़ा रहे हैं।
2024 में गोल्ड और सिल्वर का रिटर्न 2024 में गोल्ड ने 20% और सिल्वर ने 17% का रिटर्न दिया। 1 जनवरी 2024 को सोना 63,352 रुपए प्रति 10 ग्राम था। जो 31 दिसंबर 2024 को 76,162 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। इसी दौरान चांदी की कीमत 73,395 रुपए प्रति किलो से बढ़कर 86,017 रुपए प्रति किलो हो गई।
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया का कहना है कि सोने में गिरावट आनी थी, और वह अब आ चुकी है। अमेरिका के बाद, यूके ने ब्याज दरों में कटौती की है। जिससे गोल्ड ETF की खरीदारी बढ़ेगी। ऐसे में इस साल 30 जून तक सोना 85,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।
सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा Bureau of Indian Standards (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड होता है। जिसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर (HUID) कहा जाता है। यह अल्फान्यूमेरिक होता है। जैसे AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए यह पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।