Fire breaks out in SMS Ayushman Tower in Jaipur: जयपुर के SMS अस्पताल के आयुष्मान टावर में लगी आग: फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
जयपुर के SMS अस्पताल परिसर में बन रहे आयुष्मान टावर में बुधवार को अचानक आग लग गई। घटना की जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पया। बताया जा रहा है कि बेसमेंट में लिफ्ट के वेल्डिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान आग पकड़ ली।

घटना सुबह 10:20 बजे की है। जब घाटगेट कंट्रोल रूम को आग लगने की सूचना मिली थी। आग लिफ्ट के रास्ते होते हुए 22वीं मंजिल तक पहुंच गया। हालांकि कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया था। आग लगने के बाद धुआं करीब 2 किलोमीटर दूर दिखाई दे रहहा था। अस्पताल प्रशासन ने अभी तक आग लगने के कारणों पर कोई जानकारी नहीं दी हैं।
वेल्डिंग के दौरान लगी आग
सरकार बदलने के बाद इसे आयुष्मान टावर नाम दिया गया। वहीं इसे पीपीपी मोड़ पर भी देने की तैयारी की जा रही है। आयुष्मान टॉवर का निर्माण कांग्रेस सरकार के दौरान शुरू हुआ था, जिसे पहले आईपीडी टॉवर नाम दिया गया था। सरकार बदलने के बाद इसे आयुष्मान टॉवर नाम दिया गया और इसे पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर संचालित करने की योजना बनाई जा रही है। इस टॉवर के निर्माण पर सरकार 600 करोड़ रुपए खर्च कर रही है, लेकिन इसके सुचारू संचालन के लिए हर महीने 100 करोड़ रुपए की जरूरत होगी।