Vicky Kaushal Chhaava Movie Protest Update: विक्की कौशल की फिल्म छावा पर विरोध: छत्रपति संभाजी महाराज के डांस सीन को लेकर छत्रपति संभाजी राजे ने जताई नाराजगी
विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्म छावा (Chaava) को लेकर विरोध हो रहा है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इसमें छत्रपति संभाजी महाराज के किरदार में नजर आए विक्की कौशल डांस करते दिखे हैं। इस पर पूर्व राज्यसभा सांसद संभाजी राजे छत्रपति ने नाराजगी जाहिर की है।

उन्होंने कहा कि छत्रपति संभाजी महाराज को डांस करते दिखाना बेहद गलत है। उन्हें लेजिम बजाते दिखाना फिर भी ठीक है। लेकिन उन्हें नाचते हुए दिखाया गया है। कितनी सिनेमाई स्वतंत्रता ली जा सकती है। इसकी भी सीमाएं हैं। यह खुशी की बात है कि छावा संभाजी राजे के जीवन पर फिल्म बन रही है।
विक्की कौशल ने बताया कि वे बहुत समय से एक एक्शन फिल्म करना चाहते थे। उन्होंने फिल्म ‘छावा’ (Chaava) के लिए 25 किलो वजन बढ़ाया। उन्होंने बताया, “मैंने जो आखिरी एक्शन फिल्म की थी। वह उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक थी। तब से मैं फिर से एक्शन करने के अवसर के लिए तरस रहा हूं। मुझे नहीं पता था कि वे मुझे घोड़े पर बिठाएंगे और तलवार चलाने को कहेंगे। लेकिन सब कुछ नया था। मैं घुड़सवारी नहीं जानता था। इसलिए मैंने इसके लिए प्रशिक्षण लिया। साथ ही तलवारबाजी और भाला युद्ध भी किया- हर चीज में 6-7 महीने तक उचित प्रशिक्षण शामिल था। फिर वजन बढ़ा- मैं 80 किलो से 105 किलो हो गया।
छत्रपति संभाजी महाराज के डांस सीन पर उठाई आपत्ति
सोशल एक्टिविस्ट तृप्ति देसाई ने फिल्म “छत्रपति संभाजी महाराज” (Chhatrapati Sambhaji Maharaj) के ट्रेलर में दिखाए गए डांस सीन पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा, “यह फिल्म छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। जो एक महान और शूरवीर योद्धा थे। फिल्म में उन्हें नाचते हुए दिखाना गलत है और इससे उनके चाहने वालों की भावनाएं आहत हुई हैं। इस वजह से हम फिल्म का विरोध कर रहे हैं।
तृप्ति देसाई ने फिल्म के निर्माता और निर्देशक से अपील की कि वे इस डांस सीन को हटा दें। उन्होंने कहा, “हम फिल्म के रिलीज होने का स्वागत करते हैं और विक्की कौशल के अभिनय की सराहना भी करते हैं। लेकिन अगर फिल्म का कंटेंट सही नहीं है। तो मेकर्स को इसे हिस्ट्री एक्सपर्ट्स से दिखाना चाहिए। अगर यह सीन हटाया नहीं गया। तो हमें और हमारे समर्थकों को विरोध करने के लिए सड़कों पर उतरना पड़ सकता है।
14 फरवरी को रिलीज होगी फिल्म
फिल्म छावा में विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना लीड रोल में हैं। फिल्म का डायरेक्शन लक्ष्मण उतेकर ने किया है। यह फिल्म 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।