Congress Leaders Have A Habit Of Lying And Running Away: मदन दिलावर का कांग्रेस पर हमला “झूठ बोलो और भाग जाओ”
जयपुर राजस्थान के शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने बीजेपी प्रदेश कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए कांग्रेस और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली पर तीखा हमला बोला।

कांग्रेसी नेताओं की एक आदत है झूठ बोलो और भाग जाओ। जनता अब समझ चुकी है कि झूठ बोलकर भागने की राजनीति चलने वाली नहीं हैं। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार मे भ्रष्टाचार, पेपर लीक, महिलाओं पर अत्याचार और सायबर अपराधों में प्रदेश को नंबर एक बना दिया।
मदन दिलावर ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय राजस्थान भ्रष्टाचार, पेपर लीक, महिला अपराध और साइबर अपराधों में देश में पहले स्थान पर था। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के विधायक और मंत्री साइबर अपराधियों को संरक्षण देते थे।
भजनलाल सरकार के प्रयास
मदन दिलावर ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बीजेपी सरकार कांग्रेस के समय की गलतियों को सुधार रही है। उन्होंने कहा, “भजनलाल सरकार ने पेपर-लीक माफियाओं पर शिकंजा कसते हुए उन्हें जेल में डालकर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को कड़ा संदेश दिया है।”
उन्होंने कांग्रेस सरकार के समय महिला अत्याचारों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, “कांग्रेस के शासनकाल में राजस्थान महिला अपराध के मामलों में देश में पहले स्थान पर था। छोटी बच्चियों के साथ दुष्कर्म और उनकी हत्या की घटनाओं से पूरा प्रदेश सहमा हुआ था।
महिला सुरक्षा में सुधार
मदन दिलावर ने कहा कि भजनलाल शर्मा सरकार महिला सुरक्षा को प्राथमिकता दे रही है। जनवरी 2024 से अक्टूबर 2024 के बीच अपराधों में 7.76% की कमी आई है। महिला अपराधों में 10.18% और अनुसूचित जाति-जनजाति के खिलाफ अपराधों में 14.28% की गिरावट दर्ज की गई। सार्वजनिक स्थानों और शैक्षणिक संस्थानों में महिला सुरक्षा के लिए 7,500 स्थानों पर 20,600 कैमरे लगाने का कार्यादेश दिया गया है।