Khatu Shyamji Nagar Pali Office of Rajasthan: शरारती तत्वों ने भाजपा चैयरमैन का नाम मिटाया: दलित महिला विरोधी चेहरा आया सामने
राजस्थान के खाटू श्यामजी नगर पालिका कार्यालय में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां पूर्व चेयरमैन और भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष ममता मुण्डोतिया का नाम शरारती तत्वों ने बोर्ड से मिटा दिया। इसे दलित महिला के सम्मान को ठेस पहुंचाने और भाजपा नेतृत्व के प्रति विरोध का प्रतीक माना जा रहा है।

ममता देवी ने इसे दलित महिला विरोधी कृत्य बताते हुए प्रशासन और भाजपा सरकार से तुरंत कार्रवाई की मांग की है। इस मामले को लेकर सभी एससी संगठनों ने कड़ा विरोध जताया है।
दोषियों पर कार्रवाई की मांग
संगठनों ने स्पष्ट किया है कि यदि जल्द ही नाम सही नहीं किया गया और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम नहीं उठाए गए। तो जिला कलेक्टर सीकर को ज्ञापन सौंपकर आंदोलन किया जाएगा।
ममता मुण्डोतिया का बयान
यह घटना दलित महिला के प्रति असहिष्णुता का प्रतीक है। राजस्थान भाजपा सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए और दोषियों को कड़ी सजा देनी चाहिए।

भाजपा महिला मोर्चा का समर्थन
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश इकाई ने भी इस घटना की निंदा करते हुए इसे दलित विरोधी मानसिकता का परिचायक बताया है। इस घटना ने क्षेत्र में विवाद और गुस्से की लहर पैदा कर दी है। स्थानीय जनता और संगठन इस मुद्दे पर सरकार की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं।