Former Chief Minister Vasundhara Raje in Pali District: पाली में वसुंधरा राजे के काफिले में हादसा: बाइक सवार को बचाने की कोशिश में बोलेरो पलटी, तीन पुलिसकर्मी घायल
पाली जिले में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के काफिले में हादसा हो गया। बाइक सवार को बचाने की कोशिश में पुलिस की बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बोलेरो में सवार छह पुलिसकर्मियों में से तीन घायल हो गए। जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह घटना बाली और कोट बालियान के बीच हुई। जब वसुंधरा राजे ओटाराम देवासी की माताजी के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए मुंडारा गांव जा रही थीं।

प्रत्यक्षदर्शी भाजपा नेता राकेश परिहार ने बताया कि बोलेरो उनके वाहन के आगे चल रही थी। हादसे के तुरंत बाद उन्होंने घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। यह हादसा पाली जिले के रोहट और पणिहारी चौराहे के पास हुआ। जहां भाजपा पदाधिकारियों ने वसुंधरा राजे का स्वागत भी किया था। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।