Tira (Punjab) : राजस्थान का धमाका, पंजाब की IPL में करारी हार!

Tira : पंजाब किंग्स को IPL 2026 में पहली हार मिली। मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट से जीत दर्ज की और 19.2 ओवर में लक्ष्य हासिल किया।
न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में टॉस हारकर पंजाब ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 4 विकेट पर 222 रन बनाए। मार्कस स्टोयनिस ने नाबाद 62 रन की पारी खेली। प्रभसिमरन सिंह ने 59 रन बनाए कप्तान श्रेयस अय्यर ने 30 रन का योगदान दिया।
223 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान ने पावरप्ले में तेज शुरुआत करते हुए 84 रन बना लिए। वैभव सूर्यवंशी ने 16 गेंदों पर 43 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल ने 27 गेंदों पर 51 रन की फिफ्टी लगाई। डोनोवन फरेरा ने 52 रन की नाबाद पारी खेली। शुभम दुबे ने 31 रन बनाए और दोनों ने 5वें विकेट के लिए 32 बॉल पर 77 रन जोड़े।

आखिरी 6 ओवर में 72 रन बने
14वें ओवर की आखिरी बॉल पर युजवेंद्र चहल ने राजस्थान के कप्तान रियान पराग को आउट किया। यहां से टीम को जीत के लिए 72 रन चाहिए थे। ऐसे में फरेरा ने 6 चौके और 3 सिक्स से 26 बॉल पर 52 रन बनाए और सिक्स लगाकर मैच जिता दिया।

जायसवाल की फिफ्टी, वैभव ने 43 रन बनाए
राजस्थान से वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की ओपनिंग जोड़ी ने फिफ्टी पार्टनरशिप की। वैभव ने 16 बॉल पर 3 चौके और 5 छक्कों के सहारे 43 रन बनाए। जबकि जायसवाल 27 बॉल पर 51 रन बनाकर आउट हुए।
पंजाब से 2 बैटर्स की फिफ्टी
पंजाब से मार्कस स्टोयनिस ने 62 और ओपनर प्रभसिमरन सिंह ने 59 रन की अर्धशतकीय पारियां खेलीं। राजस्थान की ओर से यशराज पुंजा ने 4 ओवर में 41 रन देकर 2 विकेट झटके। जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर को एक-एक विकेट मिला।


टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स


पंजाब पॉइंट्स टेबल के टॉप पर कायम
हार के बावजूद पंजाब की टीम पॉइंट्स टेबल के टॉप पर कायम है। जबकि, राजस्थान 10 अंक के साथ चौथे स्थान पर आ गई है।

दोनों टीमों की प्लेइंग
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वाधेरा, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, मार्को यानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल। इम्पैक्ट प्लेयर: हरप्रीत बरार।
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दसुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जॉफ्रा आर्चर, बृजेश शर्मा, नांद्रे बर्गर, और यश पुनिया। इम्पैक्ट प्लेयर्स ऑप्शन: शुभम दुबे।
Read More : Modi का काशी में भव्य रोड शो, मंदिर में पूजा-अर्चना और त्रिशूल लहराया


