1. News21 मीट 2026:जयपुर महासमागम में जुटे प्रदेशभर के 80+ पत्रकार।
2. प्रताप राव: वरिष्ठ पत्रकार बोले– “पत्रकारिता की साख ही असली ताकत।
3. मोहन सेठिया: न्यूज़21 के वरिष्ठ मार्गदर्शक का मंच पर हुआ भव्य सम्मान।
4. MoJo विमर्श: संजीव प्रशार, सुरेन्द्र शेखावत व विनोद सोखल ने दी डिजिटल रणनीति।
5. सुमन मान:डायरेक्टर का बड़ा बयान– “हर रिपोर्टर संस्थान की असली रीढ़।
6. शीर्ष नेतृत्व: सुमन मान, सुरेन्द्र शेखावत, संजीव प्रशार व विनोद सोखल का कुशल मार्गदर्शन।
7. संपादकीय व नेटवर्क:अनिल बिश्नोई, शुभम भार्गव, योगेश माहिच व तेज सिंह की सराहना।
8. मैनेजमेंट व मार्केटिंग: नीतू शर्मा व रजनी मैम के बेहतरीन मैनेजमेंट को सराहा गया।
9. सांगठनिक स्तंभ: प्रमोद जोशी और गिरिराज सोनी के विशिष्ट योगदान की जमकर तारीफ।
10. इंटरनल टीम: डेस्क, टेक्निकल, वीडियो एडिटर्स और पीआर टीम का भी हुआ सम्मान।
11. रॉकशायर:मशहूर शायर इरफ़ान अली व रैपिड फायर राउंड ने बांधा अद्भुत समाँ।
12. अचीवर्स नाइट: सुल्तान, बाहुबली और ग्राउंड के सिकंदर श्रेणियों में सभी समान रूप से सम्मानित।

जयपुर, 22 जून 2026। राजस्थान की वीर प्रसूता माटी में निष्पक्ष, निर्भीक और जन-सरोकार की पत्रकारिता को एक नई धार देने के उद्देश्य से डिजिटल मीडिया के अग्रणी नेटवर्क News21 द्वारा “राजस्थान रिपोर्टर्स मीट 2026” का एक बेहद भव्य और ऐतिहासिक आयोजन किया गया। जयपुर के प्रतिष्ठित झालाना ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट क्लब के सभागार में आयोजित इस गरिमामयी संवाद एवं समीक्षा बैठक में राजस्थान के सभी जिलों से आए करीब 80 से अधिक जांबाज और अनुभवी फील्ड रिपोर्टर्स ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन, भावपूर्ण गणेश वंदना और देशभक्ति से ओत-प्रोत राष्ट्रगान के साथ हुआ।

मुख्य अतिथि श्री प्रताप राव जी का उद्बोधन: ‘पत्रकारिता की साख ही उसकी असली ताकत’
इस महाधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे पत्रकारिता जगत के भीष्म पितामह, संगठन की बेहद खास व मजबूत शख्सियत और वरिष्ठ पत्रकार श्री प्रताप राव जी का News21 परिवार द्वारा खड़े होकर करतल ध्वनि से भव्य स्वागत किया गया। मंच से अपने संबोधन में श्री प्रताप राव जी ने खोजी पत्रकारिता, प्रशासनिक जवाबदेही और फील्ड में आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों पर अपनी पैनी अंतर्दृष्टि साझा की। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं बल्कि समाज को आईना दिखाने का सबसे पवित्र माध्यम है। उनकी गंभीर और मार्गदर्शक बातों ने हॉल में मौजूद सभी युवा व अनुभवी पत्रकारों में एक नई ऊर्जा का संचार कर दिया। पूरी टीम ने उनकी दूरदर्शिता और पत्रकारीय मूल्यों के प्रति समर्पण की मुक्त कंठ से सराहना की।

वरिष्ठ मार्गदर्शक श्री मोहन सेठिया जी का विशेष सम्मान
इस मीट का सबसे भावुक और ऐतिहासिक पल वह था जब संस्थान के इस विशाल वटवृक्ष को अपनी मेहनत से सींचने वाले वरिष्ठ मार्गदर्शक श्री मोहन सेतिया जी को मंच पर विशेष सम्मान से नवाजा गया। भले ही उनके नाम के आगे ‘पूर्व’ लगा हो, लेकिन संगठन की नींव को मजबूत करने और इसे बुलंदियों पर बनाए रखने में उनका योगदान अद्वितीय रहा है। प्रबंधन ने उन्हें शॉल, स्मृति चिह्न और श्रीफल भेंट कर सम्मानित करते हुए कहा कि उनका अनुभव आज भी इस चैनल के कोने-कोने में महसूस होता है और वे हमेशा News21 परिवार के प्रथम मार्गदर्शक रहेंगे।

बदलते दौर में मोबाइल जर्नलिज्म (MoJo) पर गंभीर विमर्श
समीक्षा बैठक के दौरान बदलते वैश्विक परिदृश्य में डिजिटल मीडिया और मोबाइल जर्नलिज्म (MoJo) के बढ़ते प्रभाव पर गंभीर मंथन किया गया। एडिशनल डायरेक्टर श्री संजीव प्रशार जी, डायरेक्टर श्री सुरेन्द्र शेखावत जी और राजस्थान हेड श्री विनोद सोखल जी की रणनीतिक देखरेख व कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस सत्र में फील्ड रिपोर्टिंग की सुरक्षा, त्वरित और सटीक समाचार संकलन, तथा सोशल मीडिया रील्स व यूट्यूब थंबनेल के सही उपयोग पर विस्तार से चर्चा हुई। इन शीर्ष पदाधिकारियों ने बदलते दौर की पत्रकारिता के लिए नए विज़न की रूपरेखा रखी। इसी क्रम में चैनल की डायरेक्टर सुश्री सुमन मान जी ने सभी संवाददाताओं को आश्वस्त किया कि जमीनी स्तर पर काम करने वाला हर एक रिपोर्टर इस संस्थान की असली रीढ़ की हड्डी है और उनकी सुरक्षा व आर्थिक-सामाजिक हितों की रक्षा करना संस्थान का परम कर्तव्य है।

संस्थान के गौरव: News21 के शीर्ष पदाधिकारियों की विशेष सराहना
News21 को राष्ट्रीय पटल पर स्थापित करने और इस पूरे कारवां को एक नई दिशा देने वाले हमारे सभी शीर्ष पदाधिकारियों के अद्वितीय योगदान की इस मंच से विशेष सराहना की गई।
श्रीमती सुमन मान जी (डायरेक्टर) की दूरगामी सोच और कुशल नेतृत्व की सराहना हुई, जिनके विज़न से चैनल लगातार नई ऊंचाइयां छू रहा है।
श्री विनोद सोखल जी (राजस्थान हेड) की जमीनी और रणनीतिक पकड़ को सराहा गया, जिन्होंने प्रदेश में खबरों का अभेद्य किला तैयार किया है।
श्री संजीव प्रशार जी (एडिशनल डायरेक्टर) के अथाह अनुभव और रिपोर्टर्स के साथ उनके जीवंत संवाद की तारीफ की गई।
श्री सुरेन्द्र शेखावत जी (डायरेक्टर) के कुशल मार्गदर्शन और उनके संगठनात्मक विज़न की सराहना की गई।
श्री अनिल बिश्नोई जी (एडिटर इन चीफ) की पैनी संपादकीय दृष्टि और खबरों की शुद्धता बनाए रखने के दृढ़ संकल्प को सराहा गया।
श्री शुभम भार्गव जी (नेशनल हेड) के बेमिसाल मैनेजमेंट की प्रशंसा हुई, जो पूरे नेशनल नेटवर्क को एक परिवार की तरह बांधकर रखते हैं।
श्री योगेश माहिच जी (मैनेजिंग डायरेक्टर) की अद्भुत कार्यकुशलता और आंतरिक संचालन को सुदृढ़ बनाने की भूमिका की तारीफ हुई।
श्री तेज सिंह जी (असाइनमेंट हेड) की त्वरित नियंत्रण क्षमता और हर बड़ी खबर पर सबसे सटीक रणनीति बनाने के जज्बे को सराहा गया।
श्रीमती नीतू शर्मा जी (एचआर हेड) के संवेदनशीलता और बेहतरीन मैनेजमेंट कौशल की मुक्त कंठ से सराहना की गई।
सुश्री रजनी जी (मार्केटिंग हेड) की दूरगामी आर्थिक रणनीतियों और चैनल को मजबूत बनाने के प्रयासों को सराहा गया।
श्री प्रमोद जोशी जी और श्री गिरिराज सोनी जी के विशिष्ट सांगठनिक सहयोग, उनकी कर्मठता, ऊर्जा और टीम को हर मोड़ पर संबल प्रदान करने वाले उनके अतुलनीय व अनुकरणीय योगदान की सभी पदाधिकारियों द्वारा दिल से सराहना की गई और तालियों की गड़गड़ाहट से उनका अभिनंदन किया गया।
इस मौके पर कोर मैनेजमेंट के साथ-साथ डेस्क, टेक्निकल टीम, वीडियो एडिटर्स और पीआर टीम सहित संपूर्ण News21 की आंतरिक टीम का भी मंच पर सम्मान हुआ, जिनके कैमरे के पीछे के अथाह परिश्रम की बदौलत आज स्क्रीन पर चैनल सबसे मजबूत दिखाई देता है।

