T20 World Cup जीत के जश्न में ईशान किशन संग दिखीं जयपुर की मॉडल अदिति हुंडिया
T20 World Cup जीत के जश्न में भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन के साथ जयपुर की मॉडल अदिति हुंडिया नजर आईं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। अदिति मिस डीवा 2018 की विजेता और फैशन एंटरप्रेन्योर हैं, जिनका जयपुर में अपना ब्रांड है।
T20 World Cup जीत के जश्न में अदिति हुंडिया भी रहीं शामिल
वर्ल्ड कप जीत के जश्न में साथ दिखे ईशान और अदिति
भारत की ऐतिहासिक T20 World Cup के बाद अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया के खिलाड़ी जीत का जश्न मना रहे थे। इस दौरान भारतीय टीम के बल्लेबाज ईशान किशन पहली बार अपनी कथित गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया के साथ सार्वजनिक रूप से दिखाई दिए।
स्टेडियम में जश्न के दौरान दोनों की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन तस्वीरों में अदिति हुंडिया भारतीय टीम के खिलाड़ियों के साथ जश्न मनाती नजर आ रही हैं।

जयपुर की रहने वाली हैं अदिति हुंडिया
अदिति हुंडिया राजस्थान की राजधानी जयपुर के सिविल लाइंस इलाके की रहने वाली हैं। वह पेशे से एक मॉडल और एंटरप्रेन्योर हैं।
अदिति का जयपुर में अपना फैशन ब्रांड भी है। फैशन और मॉडलिंग की दुनिया में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है।
टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अदिति को ईशान किशन के साथ हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव और टीम इंडिया के अन्य खिलाड़ियों के साथ जश्न मनाते देखा गया।
मैच से पहले भी टीम के साथ दिखीं अदिति
फाइनल मुकाबले से पहले भी अदिति हुंडिया को भारतीय टीम के खिलाड़ियों के साथ एक रेस्टोरेंट में डिनर करते हुए देखा गया था।
इस दौरान वह टीम के कई खिलाड़ियों के साथ नजर आई थीं। इसके बाद फाइनल में भी उनकी मौजूदगी चर्चा का विषय बन गई।
स्टेडियम में जश्न के दौरान उनकी तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर फिर से चर्चाएं तेज हो गई हैं।
ईशान किशन और अदिति के रिश्ते की चर्चा पहले भी

ईशान किशन और अदिति हुंडिया के रिश्ते को लेकर पिछले कई सालों से चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कभी सार्वजनिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।
हाल ही में ईशान किशन के दादा राम अनुग्रह पांडेय ने एक इंटरव्यू में इस रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा किया था।
उन्होंने कहा था कि ईशान जिससे भी शादी करना चाहेगा, परिवार को मंजूर होगा। उन्होंने यह भी बताया था कि अदिति हुंडिया ईशान की गर्लफ्रेंड हैं और वह जयपुर में रहती हैं।
क्या जल्द हो सकती है शादी?
ईशान किशन के दादा के बयान के बाद यह भी चर्चा होने लगी है कि दोनों जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
हालांकि अभी तक दोनों परिवारों की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
लेकिन वर्ल्ड कप जीत के जश्न में दोनों का साथ दिखना इन चर्चाओं को और तेज कर रहा है।
अदिति हुंडिया का मॉडलिंग करियर
अदिति हुंडिया ने मॉडलिंग की दुनिया में काफी नाम कमाया है। वह मिस डीवा 2018 की विजेता रह चुकी हैं।
इसके अलावा वह फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं और नेशनल ब्यूटी क्वीन प्रतियोगिता तक पहुंची हैं।
इन उपलब्धियों के बाद उन्हें फैशन इंडस्ट्री में अच्छी पहचान मिली।
जयपुर में कारोबारी परिवार से ताल्लुक
अदिति हुंडिया के पिता जयपुर में घी के बड़े कारोबारी बताए जाते हैं। परिवार का शहर में अच्छा व्यवसाय है।
अदिति सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और फैशन से जुड़े कई प्रोजेक्ट्स में काम करती हैं।
IPL 2019 से शुरू हुई चर्चा
ईशान किशन और अदिति हुंडिया के रिश्ते की चर्चा सबसे पहले आईपीएल 2019 के दौरान शुरू हुई थी।
उस समय अदिति को स्टेडियम में कई बार ईशान को सपोर्ट करते हुए देखा गया था। तब सोशल मीडिया पर उन्हें “मिस्ट्री फैनगर्ल” कहा जाने लगा था।
इसके बाद से दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं लगातार होती रही हैं।

