Salman khan Death Threat: सलमान खान को एक बार फिर मिली जान से मारने की धमकी: एक महीने में गाना लिखने वाला मारा जाएगा
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान पिछले कुछ समय से सुर्खियों में छाए हुए हैं। अब खबर है कि एक बार फिर सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली है। एक बार फिर से मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल रूम को सलमान खान के नाम पर धमकी भरा मैसेज मिला है।

फिल्म अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकी दी गई है। बीती रात मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल रूम में मैसेज कर सलमान को धमकी दी गई। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। धमकी देने वाली की पहचान अभी तक नहीं हुई हैं। एक अधिकारी ने बताया कि धमकी भरा संदेश गुरुवार रात मुंबई यातायात पुलिस के व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर पर भेजा गया।
अधिकारी ने बताया कि संदेश भेजने वाले ने अभिनेता को धमकाया और पांच करोड़ रुपए की मांग की। उसने दावा किया कि यह रकम बिश्नोई गिरोह की ओर से मांगी जा रही है। इसके अलावा व्यक्ति ने ‘मैं सिकंदर हूं’ गाने के गीतकार को भी धमकी दी।
लॉरेंस बिश्नोई पर गाना लिखने वाले को 1 महीने में मार डालेंगे
सलमान खान को एक बार फिर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिलने की खबर सामने आई है। बीते गुरुवार की रात मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल रूम में सलमान खान के लिए एक धमकी भरा कॉल आया और कहा गया है कि लॉरेंस बिश्नोई और सलमान खान पर एक गाना लिखा गया है और इसे लेकर सलमान खान को धमकी दी गई है चलिए सबसे पहले आपको बताती हु इस धमकी भरे मेसेज में क्या कहा गया। याद रहे गाना लिखने वाले को एक महीने के अंदर मार दिया जाएगा, गाने लिखने वाला का वो हाल करेंगे कि वो फिर कभी जिंदगी में अपने नाम से गाना नहीं लिख पाएगा। अगर सलमान खान में दम है तो वो उसे बचाकर दिखाएं’. इस धमकी पर अब मुंबई पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सिकंदर फिल्म की शूटिंग में व्यस्त सलमान
लगातार मिल रही धमकियों के बाद भी सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म सिकंदर की शूटिंग कर रहे हैं। इन दिनों वह हैदराबाद में शूट कर रहे हैं। इसके अलावा वह बिग बॉस 18 भी कड़ी सुरक्षा के बीच शूट कर रहे हैं। हालांकि इस सप्ताह वीकेंड का वार में एकता कपूर और रोहित शेट्टी पहुंचेगे। जिसका हाल ही में प्रोमो भी रिलीज हो चुका है।
कई महीनों से लगातार मिल रही धमकियां
बता दें कि अप्रैल के महीने में सलमान खान के बांद्रा वाले गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुबह दो बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की थी। इस दौरान सलमान अपने घर में मौजूद थे। हालांकि बाद में उन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इसके अलावा सलमान के दोस्त बाबा सिद्दीकी की गोली मार हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद एक्टर को भी कई बार धमकियां मिली। साथ ही 5 करोड़ की फिरौती की भी मांग की। 5 करोड़ की फिरौती और धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने कर्नाटक से गिरफ्तार कर लिया। ये सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार इस तरह के धमकी भरे मैसेज सलमान के नाम पर मुंबई ट्रैफिक पुलिस को मिल रहे हैं।