Gold Price Update: सोना ₹13,000 और चांदी ₹29,000 हुई सस्ती — क्या आगे भी गिरेगा भाव? जानें ताज़ा रेट्स

Gold Price : ग्लोबल संकेतों के चलते सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट का दौर जारी है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मंगलवार को इन दोनों कीमती धातुओं के दाम में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सोना ₹3,000 प्रति 10 ग्राम से ज्यादा टूट गया, वहीं चांदी के रेट में भी ₹3,000 प्रति किलोग्राम की गिरावट आई। विशेषज्ञों का कहना है कि यह गिरावट वैश्विक बाजारों में कमजोरी, मजबूत अमेरिकी डॉलर और अमेरिका-चीन के बीच बढ़ती व्यापारिक समझौते की उम्मीदों के कारण देखने को मिल रही है।
MCX पर भारी गिरावट
Gold Price : मंगलवार को MCX पर सोने का भाव 0.7% की गिरावट के साथ ₹1,20,106 प्रति 10 ग्राम पर खुला, जबकि चांदी 0.69% की गिरावट के साथ ₹1,42,366 प्रति किलोग्राम पर खुली। दिन के अंत तक सोने की कीमत 2.06% टूटकर ₹1,18,461 प्रति 10 ग्राम रह गई, वहीं चांदी भी 1.36% गिरकर ₹1,41,424 प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।
हालांकि बुधवार सुबह के शुरुआती कारोबार में सोने और चांदी के भाव में मामूली तेजी देखी गई, लेकिन बाजार का रुख अभी भी कमजोर बना हुआ है।
रिकॉर्ड हाई से सोना-चांदी कितनी सस्ती हुई
Gold Price : पिछले कुछ महीनों में सोने और चांदी दोनों ने रिकॉर्ड स्तर छूए थे। MCX के आंकड़ों के मुताबिक, सोने का रिकॉर्ड हाई ₹1.32 लाख प्रति 10 ग्राम से ज्यादा का था, जो अब घटकर ₹1.18 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास आ गया है। यानी सोना ₹13,000 से ज्यादा सस्ता हो चुका है।
इसी तरह, चांदी का रिकॉर्ड हाई ₹1.70 लाख प्रति किलोग्राम था, जो अब घटकर ₹1.41 लाख प्रति किलोग्राम रह गया है। इस हिसाब से चांदी में करीब ₹29,000 प्रति किलो की भारी गिरावट आई है।

क्यों गिर रहे हैं सोने-चांदी के दाम?
Gold Price : इस गिरावट के पीछे कई कारण हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह गिरावट दो महीने की तेज़ तेजी के बाद हुई मुनाफावसूली का परिणाम है। मेहता इक्विटीज लिमिटेड के उपाध्यक्ष (कमोडिटीज) राहुल कलंत्री ने कहा कि सोने और चांदी की कीमतों में हालिया उछाल के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली शुरू कर दी, जिससे दोनों मेटल्स पर भारी बिकवाली का दबाव बना।
कलंत्री के मुताबिक, सोना अब $4,000 प्रति औंस और चांदी $47 प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रही है। डॉलर इंडेक्स की मजबूती और अमेरिका-चीन के बीच व्यापार वार्ता में सुधार के संकेतों ने निवेशकों को सुरक्षित निवेश (Safe Haven) जैसे गोल्ड से दूर किया है।
उन्होंने यह भी बताया कि गाजा संघर्ष को लेकर शांति वार्ता में प्रगति और भू-राजनीतिक तनावों में कमी के कारण भी सोने की सुरक्षित निवेश मांग घटी है। हालांकि, कमजोर रुपया सर्राफा बाजार में थोड़ी सपोर्ट दे रहा है।
कलंत्री ने कहा कि ग्लोबल मार्केट में सोने को $3,940-3,905 प्रति औंस के स्तर पर सपोर्ट मिल रहा है, जबकि रेसिस्टेंस $4,055-4,100 प्रति औंस के पास है। अगर डॉलर और मजबूत होता है तो सोने में और गिरावट संभव है।
केंद्रीय बैंकों की नीतियों पर निवेशकों की नजर
Gold Price : वर्तमान समय में निवेशक दुनिया के प्रमुख केंद्रीय बैंकों के निर्णयों पर पैनी नजर रखे हुए हैं। अमेरिकी अर्थव्यवस्था से आए नरम महंगाई के आंकड़ों ने उम्मीद बढ़ा दी है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Fed) जल्द ही ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट (0.25%) की कटौती कर सकता है। वहीं, यूरोपीय सेंट्रल बैंक (ECB) और बैंक ऑफ जापान (BoJ) अपनी मौजूदा नीतियों को बरकरार रख सकते हैं।
Gold Price: अगर फेड ब्याज दरों में कटौती करता है, तो डॉलर की कमजोरी के साथ सोने में फिर से तेजी देखी जा सकती है। लेकिन फिलहाल बाजार की धारणा यह है कि दरों में कटौती धीरे-धीरे होगी, इसलिए सोने और चांदी के भाव पर निकट अवधि में दबाव बना रह सकता है।
/financial-express-hindi/media/media_files/2025/05/11/Na4UKhjZEDP6gwBg8XCf.jpg)
निवेशकों के लिए क्या है रणनीति?
Gold Price : विशेषज्ञों का कहना है कि मौजूदा स्तरों पर सोना और चांदी खरीदने से पहले निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए। निकट अवधि में कीमतों में और उतार-चढ़ाव संभव है। दीर्घकालिक निवेशक गिरावट के दौरान सीमित मात्रा में खरीदारी कर सकते हैं, क्योंकि ग्लोबल अनिश्चितता या ब्याज दरों में कटौती के बाद फिर से इन धातुओं में तेजी देखने को मिल सकती है।
Read More: चक्रवात मोथा का कहर: आंध्र प्रदेश और ओडिशा में तबाही, एक की मौत, हजारों लोगों की बचाव अभियान से राहत

