Gold Price: सोने की कीमत में लगातार दूसरे दिन गिरावट: चांदी भी सस्ती हुई
Gold Price देश में सोने की कीमत में लगातार दूसरे दिन गिरावट जारी है। घरेलू सर्राफा बाजार में आज मंगलवार को सोने की कीमत में 220 से 300 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की कमजोरी दर्ज की गई है।

सोने-चांदी के दाम आज यानी 24 सितंबर को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 730 रुपए गिरकर 1,13,584 रुपए पर आ गया है। इससे पहले ये 1,14,314 रुपए पर था। ये इसका ऑल टाइम हाई भी है। वहीं चांदी भी 1,178 रुपए गिरकर 1,34,089 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। इससे पहले ये 1,35,267 रुपए पर थी।
सोना खरीदते समय हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) द्वारा प्रमाणित हॉलमार्क लगे सर्टिफाइड गोल्ड को ही चुनें।
सरकार के नए नियमों के अनुसार अब 6 अंकों वाला अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग कोड (HUID) अनिवार्य है। इसके बिना सोने की बिक्री नहीं की जा सकती।
जैसे आधार कार्ड में 12 अंकों का यूनिक नंबर होता है, वैसे ही सोने के हर पीस पर अब 6 अंकों का हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर (HUID) होगा, जैसे – AZ4524। इस कोड से यह आसानी से पता लगाया जा सकता है कि सोना कितने कैरेट का है।

2. कीमत की जांच और मिलान करें
सोना खरीदने से पहले उसका सही वजन और तत्कालीन बाजार मूल्य की पुष्टि करें। आप यह जानकारी इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) जैसी आधिकारिक वेबसाइटों से प्राप्त कर सकते हैं।
ध्यान दें कि सोने की कीमत कैरेट के अनुसार बदलती है:
-
24 कैरेट – सबसे शुद्ध होता है, लेकिन यह बहुत नरम होता है, इसलिए इसकी ज्वेलरी नहीं बनती।
-
22 कैरेट – आमतौर पर ज्वेलरी बनाने के लिए इसी का उपयोग किया जाता है।
-
18 कैरेट – कुछ खास डिज़ाइन और फैशन ज्वेलरी के लिए इस्तेमाल होता है।

