Jaipur To Dubai Flight Update: फिर रद्द हुई जयपुर-दुबई फ्लाइट: एक हफ्ते में दूसरी बार यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं
Jaipur To Dubai Flight Update कनीकी खराबी के चलते दुबई से जयपुर आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट गुरुवार रात को कैंसिल कर दी गई। इसके कारण जयपुर से दुबई जाने वाली फ्लाइट भी समय पर उड़ान नहीं भर सकी और यात्रियों को दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा।

Jaipur एयर इंडिया एक्सप्रेस की जयपुर से दुबई जाने वाली नियमित उड़ान संख्या IX-195 को आज तड़के आखिरी समय पर रद्द कर दिया गया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह फ्लाइट रोज़ाना सुबह 5:55 बजे जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दुबई के लिए रवाना होती है।
फ्लाइट के रद्द होने की जानकारी तब सामने आई जब यात्री रात करीब 1 से 2 बजे के बीच एयरपोर्ट पहुंच चुके थे। यात्रियों ने बताया कि उन्हें पहले से कोई स्पष्ट सूचना नहीं दी गई थी, जिससे उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ा और वैकल्पिक व्यवस्था भी समय पर उपलब्ध नहीं हो सकी।
क्या है वजह?
एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या IX-195 जयपुर से सुबह 5:55 बजे दुबई के लिए जाती है, लेकिन आज विमान उपलब्ध नहीं होने के कारण फ्लाइट को कैंसिल किया गया। क्योंकि दुबई से 12.46 बजे आने वाली फ्लाइट संख्या IX-196 आज रात को जयपुर नहीं आई।
एक सप्ताह में दूसरी बार आई तकनीकी दिक्कत
गौरतलब है कि इससे पहले पिछले सप्ताह 25 सितंबर को विमान संचालन में कुछ इसी तरह की परेशानी हुई थी। दुबई से जयपुर की फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण नहीं आई थी। इस कारण पहले तो विमान संचालन कंपनी ने फ्लाइट को रद्द कर दिया था। लेकिन दो घंटे बाद दूसरे विमान की व्यवस्था करके जयपुर से दुबई के लिए फ्लाइट को रवाना किया था।

यात्रियों में नाराजगी
बार-बार की इन असुविधाओं से यात्री खासे नाराज हैं। यात्रियों का कहना है कि इंटरनेशनल फ्लाइट्स में अंतिम समय पर की गई रद्दीकरण की सूचनाएं न केवल उनके समय और पैसों का नुकसान करती हैं। बल्कि इससे उनकी आगे की योजनाएं भी प्रभावित होती हैं।
क्या बोले अधिकारी?
एयरपोर्ट प्रशासन का कहना है कि उन्हें फ्लाइट न आने की जानकारी देर रात ही मिली थी, और उन्होंने एयरलाइन के जरिए यात्रियों को सूचित करने की कोशिश की। हालांकि, एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।
जयपुर से पिछले दिनों रद्द की गई फ्लाइट्स
| तारीख | एयरलाइन | फ्लाइट संख्या | रूट | रद्द करने का कारण |
|---|---|---|---|---|
| 1 जुलाई | स्पाइसजेट एयरलाइंस | SG-1077 | जयपुर → पुणे | अज्ञात कारण से रद्द |
| 27 जून | इंडिगो | 6E-7217 | जयपुर → अहमदाबाद | टेक-ऑफ के समय तकनीकी खराबी |
| 24 जून | एयर इंडिया एक्सप्रेस | IX-195 | जयपुर → दुबई | ईरान-इज़रायल युद्ध के कारण |
| 24 जून | स्पाइसजेट | SG-57 | जयपुर → दुबई | ईरान-इज़रायल युद्ध के कारण |
| 24 जून | एयर इंडिया एक्सप्रेस | IX-3063 | जयपुर → जेद्दाह | ईरान-इज़रायल युद्ध के कारण |
| 24 जून | एयर इंडिया एक्सप्रेस | IX-196 | दुबई → जयपुर | ईरान-इज़रायल युद्ध के कारण |
| 24 जून | एयर इंडिया एक्सप्रेस | IX-3064 | जेद्दाह → जयपुर | ईरान-इज़रायल युद्ध के कारण |
| 24 जून | स्पाइसजेट | SG-58 | दुबई → जयपुर | ईरान-इज़रायल युद्ध के कारण |
| 23 जून | एयर इंडिया एक्सप्रेस | IX-195 | जयपुर → दुबई | तकनीकी खराबी (लास्ट मोमेंट पर) |
| 14 जून | एयर इंडिया एक्सप्रेस | IX-2749 | जयपुर → बैंकॉक | तकनीकी खराबी |
Read More: Jaipur Airport: दुबई से जयपुर आने वाली फ्लाइट कैंसिल, जयपुर से दुबई की उड़ान में दो घंटे की देरी
Read More: Narendra Modi Odisha Visit Update : PM मोदी झारसुगुड़ा में बोले: स्वदेशी 4G लॉन्च: कांग्रेस पर हमला और बड़े प्रोजेक्ट्स की
शरुआत

