Weather News: राजस्थान के दक्षिणी हिस्सों में मानसून जारी: उत्तरी में बढ़ा तापमान
मौसम विभाग ने राजस्थान के अंदर सिर्फ 23 सितंबर तक बारिश की चेतावनी जारी की है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में 24 और 25 सितंबर को बारिश का कोई अलर्ट नहीं है।

Weather News राजस्थान में मानसून का असर दक्षिणी जिलों में लगातार बना हुआ है। रविवार (21 सितंबर) को उदयपुर, राजसमंद, डूंगरपुर, प्रतापगढ़ और झालावाड़ में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश उदयपुर में हुई, जहां 2 इंच तक पानी बरसा।
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के 9 जिलों में आज और 8 जिलों में कल बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 24 सितंबर से पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क होने का अनुमान है।

उदयपुर में पिछले 2-3 दिन से बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में डबोक एयरपोर्ट पर 46MM बारिश दर्ज की गई। प्रतापगढ़ के दलोत में 12MM, सलूंबर के पास लसाड़िया में 6MM, झालावाड़ के पचपहाड़ में 7MM बारिश हुई। इसके अलावा राजसमंद और डूंगरपुर में भी हल्की बारिश हुई।
वहीं, पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान में तापमान बढ़ने लगा है। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 39°C, चूरू 38.9°C, बीकानेर 37.3°C, फलोदी 37.4°C, जैसलमेर 37.8°C, बाड़मेर 36.8°C, जयपुर और अलवर 36.6°C, कोटा 34.7°C, उदयपुर 32.2°C और अन्य जिलों में भी गर्मी बढ़ने लगी है।
यहां सबसे अधिक गर्मी
| शहर | अधिकतम (°C) | न्यूनतम (°C) |
|---|---|---|
| अजमेर | 34.8 | 24.2 |
| वनस्थली (टोंक) | 35.8 | 23 |
| अलवर | 36.6 | 24.6 |
| जयपुर | 36.6 | 25.7 |
| पिलानी | 38.3 | 22.8 |
| सीकर | 35.5 | 24 |
| कोटा | 34.7 | 24.4 |
| चित्तौड़गढ़ | 35 | 23.3 |
| उदयपुर | 32.2 | 23.6 |
| बाड़मेर | 36.8 | 25.4 |
| जैसलमेर | 37.8 | 24.4 |
| जोधपुर | 35 | 24.5 |
| बीकानेर | 37.3 | 25 |
| चूरू | 38.9 | 24.6 |
| गंगानगर | 39.4 | 27.2 |
| नागौर | 35.2 | 23.1 |
| बारां | 34.5 | 24.2 |
| हनुमानगढ़ | 37.4 | 25.9 |
| जालौर | 33.4 | 24.9 |
| सिरोही | 32.5 | 18.8 |
| करौली | 36.5 | 25.4 |
| दौसा | 36.2 | 24.9 |
| प्रतापगढ़ | 32.2 | 23.9 |
| झुंझुनूं | 36.5 | 24.3 |
| पाली | 32.1 | 23 |
Read More: Weather News: राजस्थान के दक्षिणी हिस्सों में मानसून जारी: उत्तरी में बढ़ा तापमान
Read More: UttarPradesh News: आंखों के सामने नदी में गिरा मकान, युवती ने भागकर बचाई जान

