Gold Price Today: सोना ₹270 और चांदी ₹320 सस्ती हुई: ऑल टाइम हाई से गिरावट दर्ज
सोने-चांदी के दाम में आज यानी 4 सितंबर को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज सोना 270 रुपए गिरकर 1,05,751 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले सोना 1,06,021 रुपए पर था। ये इसका ऑल टाइम हाई भी है।

वहीं चांदी 320 रुपए गिरकर 1,22,900 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले इसकी कीमत 1,23,220 रुपए थी। चांदी ने 1 अगस्त को 1,23,250 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।
सोना इस साल अब तक ₹29,859 महंगा हुआ, चांदी भी ₹36,883 बढ़ी
इस साल 2025 की शुरुआत से अब तक सोने और चांदी दोनों की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है।
1 जनवरी 2025 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹76,162 था, जो अब ₹29,859 की बढ़ोतरी के साथ ₹1,05,751 प्रति 10 ग्राम हो गया है।वहीं, चांदी की कीमत भी ₹86,017 प्रति किलो से बढ़कर ₹1,22,900 हो गई है, यानी ₹36,883 की तेजी आई है। पिछले साल 2024 में सोना पूरे साल में ₹12,810 महंगा हुआ था, जबकि 2025 में यह अब तक उससे कहीं ज्यादा तेजी दिखा चुका है।
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

