Gold Price Today: सोना-चांदी की कीमतें 1 सितंबर को ऑलटाइम हाई पर: 24 कैरेट सोना हुआ 1,04,792 रुपए प्रति 10 ग्राम
सोने और चांदी की कीमतें आज, 1 सितंबर को अपने ऑलटाइम हाई पर पहुंच गई हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, सोने की कीमत 2,404 रुपए की बढ़ोतरी के साथ 1,04,792 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है

जबकि इससे पहले इसका दाम 1,02,388 रुपए था। वहीं, चांदी की कीमत 5,678 रुपए बढ़कर 1,23,250 रुपए प्रति किलो हो गई है, जबकि इससे पहले यह 1,17,572 रुपए प्रति किलो थी।
इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 28,630 रुपए बढ़कर 1,04,792 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 37,233 रुपए बढ़कर 1,23,250 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।
इस साल ₹1 लाख 8 हजार तक जा सकता है सोना केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि अमेरिका के टैरिफ के चलते जियो पॉलिटिकल टेंशन बनी हुई है। इससे गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है और इसकी डिमांड भी बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 1 लाख 8 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं, चांदी इस साल 1 लाख 30 हजार रुपए तक जा सकती है।
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

