Rajasthan News: उत्तर रेलवे में बारिश का असर: 30-31 अगस्त को कई ट्रेनें रद्द रहेंगी
उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल में हो रही लगातार भारी वर्षा के कारण कठुआ और माधोपुर पंजाब स्टेशनों के बीच ब्रिज संख्या 17 पर तकनीकी दिक्कत आ गई है। इस कारण 30 और 31 अगस्त को रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार, भारी बारिश के चलते जम्मू जाने वाली ट्रेनें लगातार प्रभावित हो रही हैं। इस समस्या के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे से होकर चलने वाली कुल 20 ट्रेनें 30 और 31 अगस्त को कैंसिल रहेंगी। इसके अलावा, जयपुर मंडल के फुलेरा–रींगस–रेवाड़ी रेलखंड पर अटेली, काठूवास, और कुण्ड स्टेशनों पर दोहरीकरण कार्य चल रहा है, जिसके कारण एक और ट्रेन प्रभावित होगी।
30 अगस्त को रद्द रहने वाली ट्रेनें:
-
ट्रेन संख्या 14661 – बाड़मेर–जम्मूतवी
-
ट्रेन संख्या 14662 – जम्मूतवी–बाड़मेर
-
ट्रेन संख्या 14803 – भगत की कोठी–जम्मूतवी
-
ट्रेन संख्या 14804 – जम्मूतवी–भगत की कोठी
-
ट्रेन संख्या 12413 – अजमेर–जम्मूतवी
-
ट्रेन संख्या 12414 – जम्मूतवी–अजमेर
-
ट्रेन संख्या 19223 – साबरमती–जम्मूतवी
-
ट्रेन संख्या 19224 – जम्मूतवी–साबरमती
-
ट्रेन संख्या 19027 – बांद्रा टर्मिनस–जम्मूतवी
दोहरीकरण कार्य से प्रभावित ट्रेन:
-
ट्रेन संख्या 19620 – रेवाड़ी–फुलेरा एक्सप्रेस (30 अगस्त को रद्द)
31 अगस्त को रद्द रहने वाली ट्रेनें:
-
ट्रेन संख्या 19223 – साबरमती–जम्मूतवी
-
ट्रेन संख्या 19415 – साबरमती–श्री माता वैष्णो देवी कटरा
-
ट्रेन संख्या 19107 – भावनगर टर्मिनस–एमसीटीएम उधमपुर
-
ट्रेन संख्या 14661 – बाड़मेर–जम्मूतवी
-
ट्रेन संख्या 14662 – जम्मूतवी–बाड़मेर
-
ट्रेन संख्या 14803 – भगत की कोठी–जम्मूतवी
-
ट्रेन संख्या 14804 – जम्मूतवी–भगत की कोठी
-
ट्रेन संख्या 12413 – अजमेर–जम्मूतवी
-
ट्रेन संख्या 12414 – जम्मूतवी–अजमेर
-
ट्रेन संख्या 19224 – जम्मूतवी–साबरमती

