Allu Arjun Grandmother Death Update: अल्लू अर्जुन की दादी अल्लू कनक रत्नमा का निधन: उम्र संबंधी बीमारियों से थीं जूझ रही
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को एक बड़ा झटका लगा है। उनकी दादी अल्लू कनकरत्नम का 94 साल की उम्र में निधन हो गया है। अल्लू कनकरत्नम दिग्गज अभिनेता अल्लू रामलिंगैया की पत्नी थीं। उन्होंने शनिवार सुबह अपने घर पर अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि एक्टर की दादी उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं।

अल्लू कनक रत्नमा ने रात को 1:45 बजे अंतिम सांस ली। रिपोर्ट में कहा गया है कि उनका शरीर उनके बेटे और मशहूर प्रोड्यूसर अल्लू अरविंद के घर सुबह 9 बजे लाया जाएगा। अंतिम संस्कार दोपहर में कोकापेट में किया जाएगा। इसमें परिवार के करीबी सदस्य, रिश्तेदार और फिल्म इंडस्ट्री के लोग शामिल होंगे।
वहीं, अल्लू अर्जुन मुंबई से हैदराबाद लौटे और अपनी दादी को अंतिम श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सुपरस्टार चिरंजीवी भी उनके साथ नजर आए।
सोशल मीडिया पर फैंस ने भी अपनी श्रद्धांजलि दी।
एक फैन ने लिखा, “अल्लू अर्जुन की दादी अल्लू कनक रत्नम्मा जी का आज निधन हो गया। मजबूत रहें, ओम शांति।” दूसरे ने लिखा, “अल्लू परिवार के लिए बड़ा नुकसान। ओम शांति।”

एक अन्य इंटरनेट यूजर ने अल्लू अर्जुन की दादी के साथ पुरानी फोटो शेयर करते हुए लिखा, “अल्लू कनक रत्नम्मा, अल्लू अर्जुन की दादी का आज निधन हो गया। ओम शांति। अल्लू अर्जुन अन्ना, हम आपके साथ हैं।
साउथ सिनेमा का मशहूर कॉनिडेला-अल्लू परिवार तीन पीढ़ियों से फिल्म इंडस्ट्री, व्यवसाय और राजनीति से जुड़ा हुआ है। इस परिवार के प्रमुख सदस्य मेगास्टार चिरंजीवी और उनके ससुर अल्लू रामलिंगैया रहे हैं, जिनका फिल्म इंडस्ट्री में अहम योगदान था।
अल्लू रामलिंगैया और उनकी पत्नी कनक रत्नमा के चार बच्चे थे: अरविंद, सुरेखा, वसंत, और भारती। उनके बेटे अल्लू अरविंद और पत्नी निर्मला के तीन बच्चे हैं: वेंकटेश, अल्लू अर्जुन, और अल्लू सिरिश। वहीं, चिरंजीवी की पत्नी सुरेखा हैं, और उनके तीन बच्चे हैं: राम चरण, सुष्मिता, और स्रीजा।

