Weather Alert: मौसम विभाग का अलर्ट: अगले 4 दिन तेज बारिश की चेतावनी, 30 जिलों में येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने शनिवार को 30 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। चित्तौड़गढ़, सलूंबर और उदयपुर (शहर को छोड़कर) में शनिवार को स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है।

वहीं, अगले 4 दिन प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं तेज बारिश का अनुमान जताया है। राजस्थान में शुक्रवार को उदयपुर, डूंगरपुर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, जयपुर समेत कई जिलों में 1 से लेकर 4 इंच तक बरसात दर्ज हुई।
कहां कितनी बारिश हुई
बीते 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश भीलवाड़ा में 150 एमएम, डूंगरपुर में 76.5, डबोक में 25 एमएम, चूरू में 30.4 एमएम, अजमेर में 13.6, वनस्थली में 8.1, कोटा में 20 एमएम बारिश दर्ज की गई।
आज इन चार जिलों में स्कूलों की छुट्टी
तेज बारिश के अलर्ट के मद्देनजर प्रदेश के चार जिलों में 30 अगस्त को स्कूलों का अवकाश घोषित किया गया है। उदयपुर जिला कलेक्टर ने 30 अगस्त को नगर निगम सीमा को छोड़कर जिले के सरकारी और निजी सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। वहीं, सलूंबर, भीलवाड़ा और चितौड़गढ़ जिले में तेज बारिश के अलर्ट के मद्देनजर शनिवार को सरकारी और निजी सभी स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है। सिर्फ छात्र-छात्राओं का ही अवकाश रहेगा और स्टाफ को स्कूल जाना होगा।
9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 38 जिलों में कहीं भारी बारिश और कहीं हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार अजमेर, बांसवाड़ा, ब्वावर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, राजसमंद, सलूंबर और उदयपुर में भारी बारिश की संभावना है।
राजस्थान के शहरों का तापमान (29 अगस्त को – °C में)
| क्रम | शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
|---|---|---|---|
| 1 | अजमेर | 29.8°C | 25.7°C |
| 2 | अलवर | 32.6°C | 26.4°C |
| 3 | जयपुर | 30.7°C | 25.8°C |
| 4 | पिलानी | 34.9°C | 23.5°C |
| 5 | सीकर | 32.4°C | 25.5°C |
| 6 | कोटा | 34.1°C | 26.4°C |
| 7 | चित्तौड़गढ़ | 29.9°C | 25.7°C |
| 8 | उदयपुर | 30.1°C | 25.4°C |
| 9 | बाड़मेर | 38.8°C | 28.2°C |
| 10 | जैसलमेर | 39.6°C | 27.5°C |
| 11 | जोधपुर | 34.3°C | 27.6°C |
| 12 | बीकानेर | 38.6°C | 29.3°C |
| 13 | चूरू | 34.2°C | 27.3°C |
| 14 | गंगानगर | 36.5°C | 27.6°C |
| 15 | नागौर | 34.6°C | 27.2°C |
| 16 | जालौर | 33.1°C | 27.2°C |
| 17 | करौली | 34.4°C | 26.6°C |
| 18 | दौसा | 34.5°C | 26.5°C |
| 19 | प्रतापगढ़ | 31.2°C | 23.9°C |
| 20 | झुंझुनूं | 31.9°C | 26.4°C |
| 21 | पाली | 30.8°C | 25.5°C |

