Most Handsome Faces 2025: BTS के Jimin लगातार दूसरे साल बने “Most Handsome Face”: V और Jungkook भी टॉप 3 में
2025 का वार्षिक Most Handsome Faces का लिस्ट जारी हो गया है और इस बार भी BTS के Jimin ने पहला स्थान हासिल कर अपनी खूबसूरती और ग्लोबल फैन फॉलोइंग का जादू बिखेरा।

यह लगातार उनका दूसरा वर्ष है जब उन्होंने इस टॉप स्थान को कब्जा किया है। इस सूची में उनके साथ BTS के अन्य मेंबर V और Jungkook भी शामिल हैं। V ने दूसरा और Jungkook ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
Jimin, जिनका असली नाम Park Jimin है, 2013 में BTS के मेंबर के रूप में डेब्यू किए थे। अपनी अद्भुत डांसिंग स्किल, मधुर आवाज और स्टेज पर आकर्षक उपस्थिति के लिए वे दुनिया भर में पहचाने जाते हैं। V, जो अपनी बहुमुखी प्रतिभा के लिए जाने जाते हैं, गायक, डांसर, परफॉर्मर, रिकॉर्ड प्रोड्यूसर और अभिनेता भी हैं। वहीं Jungkook, BTS के सबसे छोटे मेंबर, अपनी करिश्माई और सरल व्यक्तित्व के कारण अंतरराष्ट्रीय फैंस में बेहद लोकप्रिय हैं।

इस लिस्ट में अन्य K-POP स्टार्स ने भी अपनी जगह बनाई। XODIAC के ZAYYAN ने चौथा स्थान 93,000 वोट्स के साथ हासिल किया, BTS के Jin पांचवें और Super Junior के YESUNG छठे स्थान पर रहे। SUGA सातवें स्थान पर रहे, जबकि ENHYPEN के NI-KI और TXT के HUENINGKAI ने टॉप 10 की सूची पूरी की। इसके अलावा इस पोल में Top 200 Most Beautiful/Good Faces in K-POP भी शामिल हैं, जिसमें BLACKPINK, TWICE, ENHYPEN, STRAY KIDS, SUPER JUNIOR और AESPA के नाम शामिल हैं, जो यह दर्शाता है कि K-pop आज भी ग्लोबल ट्रेंड सेट कर रहा है।
वहीं, Jimin की यह जीत उनके निजी जीवन को लेकर चल रही अटकलों के बीच आई है। हाल ही में उनका नाम डेटिंग अफेयर की खबरों में आया था, जब Song Da-eun ने कथित तौर पर एक प्राइवेट लिफ्ट वीडियो साझा किया। फैंस ने इस घटना पर चिंता व्यक्त की और स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।

