R Ashwin IPL Retirement Update: अश्विन ने CSK को कहा अलविदा: अब नहीं दिखेंगे 2026 सीजन में
चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने आईपीएल 2026 सीजन से पहले ही संन्यास का ऐलान कर दिया है। हाल ही में डेवाल्ड ब्रेविस के प्राइस को लेकर उनकी सीएसके से भिड़ंत हो गई थी।

गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से रिटायरमेंट ले लिया है। अश्विन अब IPL 2026 में नहीं नजर आने वाले हैं। अश्विन ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी और अपने सभी फैंस और टीम का आभार जताया है।
अश्विन IPL 2025 में CSK टीम के हिस्सा थे, लेकिन वे ज्यादा मैच नहीं खेले थे। उन्होंने IPL में इस साल आखिरी मैच 20 मई को खेला था। उनकी टीम से रिलीज किए जाने की भी चर्चाएं चल रही थी।
अश्विन ने ट्विटर पर रिटायरमेंट का ऐलान करते हुए ये लिखा
आईपीएल में 221 मैच खेल चुके आर. अश्विन के नाम 187 विकेट (इकोनॉमी रेट 7.29) और 833 रन (स्ट्राइक रेट 118) दर्ज हैं। ऐसे में उनकी मांग अन्य लीगों और टीमों में भी बनी रहेगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि वे किसी फ्रेंचाइज़ी के लिए ट्रेड होते हैं या ऑक्शन में उतरते हैं।
पिछले सीज़न में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए 9 मैच खेले थे। CSK ने उन्हें मेगा ऑक्शन में 9.75 करोड़ रुपए में खरीदा था, जिससे वे 9 साल बाद अपने होम फ्रेंचाइज़ी में लौटे। अश्विन ने आईपीएल करियर की शुरुआत भी CSK से ही की थी और 2008 से 2015 तक टीम के साथ जुड़े रहे। 2016 से 2024 के बीच उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के लिए भी खेला।
मैं सभी का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा कहते हैं हर अंत की एक नई शुरुआत होती है, एक IPL क्रिकेटर के रूप में मेरा समय आज समाप्त हो रहा है, लेकिन कई लीगों में खेलने का मेरा समय आज से शुरू हो रहा है। इतने सालों की शानदार यादों और रिश्तों के लिए सभी फ्रेंचाइजी का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा


