Shibu Soren Death News Update: दिशोम गुरु शिबू सोरेन का निधन: झारखंड की राजनीति का एक युग समाप्त
दिशोम गुरु शिबू सोरेन का निधन सोमवार को हो गया। इसकी जानकारी उनके बेटे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद ‘एक्स’ पर पोस्ट कर दी है। उन्होंने लिखा कि आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं।

राज्यसभा सांसद और झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन (गुरुजी) का सोमवार को निधन हो गया। दिल्ली में सर गंगाराम अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। बीते कुछ दिनों से वहां भर्ती थे। न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी और नेफ्रोलॉजी के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही थी। उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई थी। उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। इससे उनके शरीर के बाईं ओर पैरालिसिस हो गया था।
झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन का निधन एक तरह से झारखंड की सियासत के एक युग का अंत है. आज सुबह 8.48 बजे दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में उनका निधन हुआ। वह नेफ्रोलॉजी विभाग में भर्ती थे। वह तीन बार के सीएम रह चुके थे। वह काफी दिनों से बीमार थे. शिबू सोरेन लंबे समय से बीमार थे और दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में 19 जून 2025 से भर्ती थे। उनकी मृत्यु की खबर ने झारखंड की राजनीति और आदिवासी समाज में शोक की लहर दौड़ा दी है।
झारखंड में शोक की लहर
शिबू सोरेन के निधन की खबर से झारखंड में शोक की लहर है। शिबू सोरेन लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में चल रहा था। उनके पार्थिव शरीर को झारखंड लाने की तैयारी चल रही है। शिबू सोरेन का जन्म 1942 में हुआ था। उनका पैतृक गांव रामगढ़ के नेमरा गांव है।
कौन हैं शिबू सोरेन
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर कहा, “…हम सभी के लिए यह बहुत दुखद सूचना है। परिवारजनों के प्रति हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके साथ हैं।

