UPI Rules 2025 Update: 1 अगस्त से UPI बैलेंस चेक पर लगेगी सीमा: 50 बार से ज्यादा नहीं कर सकेंगे चेक
अगर आप यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस यानी UPI ऐप से बार बार बैलेंस चेक करते हैं तो 1 अगस्त से ऐसा करने में आपको परेशानी हो सकती है। 1 अगस्त से आप एक दिन में 50 बार से ज्यादा बार UPI ऐप के जरिए बैलेंस चेक नहीं कर सकेंगे। ये बदलाव यूजर्स, बैंकों और मर्चेंट्स, सभी के लिए हैं।

अगर आप UPI यूजर हैं और इसी से ज्यादातर लेनदेन करते हैं तो अलर्ट हो जाएं। 1 अगस्त 2025 से देश में UPI से जुड़े कुछ नियमों में बदलाव होने जा रहा है। ऐसे में फोनपे, गूगल पे या पेटीएम जैसे ऐप्स से हर रोज पेमेंट करने वालों को ध्यान देने की जरूरत है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी NPCI, UPI को और तेज, सुरक्षित और भरोसेमंद बनाने के लिए नए नियम ला रही है।
UPI में कौन-कौन से नए नियम लागू हो रहे हैं?
- बैलेंस चेक करने की लिमिट: अब आप एक दिन में किसी एक UPI ऐप से 50 से ज्यादा बार अपना बैंक बैलेंस चेक कर पाएंगे।
- ऑटो-पे ट्रांजैक्शंस का समय: ऑटो-पे (जैसे EMI, सब्सक्रिप्शन, या बिल पेमेंट) अब दिन में किसी भी समय नहीं, बल्कि तय समय स्लॉट्स में होंगे।
- ट्रांजैक्शन स्टेटस चेक की लिमिट: अगर कोई पेमेंट अटक जाता है, तो आप उसका स्टेटस सिर्फ 3 बार चेक कर सकते हैं, वो भी हर बार 90 सेकेंड के गैप के साथ।
बैलेंस चेक लिमिट
यूजर्स अब तक जितनी बार चाहें, उतनी बार बैंक खाते का बैलेंस या कितने पैसे हैं, वे चेक कर पाते थे। लेकिन अब इसमें एक लिमिट तय की गई है। 1 अगस्त से एक यूजर एक दिन में केवल 50 बार ही बैलेंस चेक कर पाएगा। ये लिमिट इसलिए रखी गई है, ताकि अन्य जरूरी पेमेंट करते वक्त सर्वर पर दबाव न पड़े।
ऑटेपे तय समय पर ही
आज हम जरूरी पेमेंट को आसान बनाने के लिए ऑटेपे सर्विस का यूज करते हैं। ताकि हमारी जरूरत से जुड़ी पेमेंट समय पर आसानी से हो जाए। आज हम ओटीटी ऐप की पेमेंट से लेकर एसआईपी का भुगतान करने तक ऑटोपे का उपयोग करते हैं। अब ये ऑटेपे एक तय समय पर ही काम करेगा। ये तय समय इस प्रकार है-
- सुबह 10 बजे से पहले
- दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक
पेमेंट स्टेटस चेक करने में लिमिट
हर व्यक्ति पेमेंट करने के बाद एक या दो बार तो स्टेटस जरूर चेक करता ही होगा। फिर चाहे खुद की सहुलियत के लिए हो या फिर सामने वाले पेमेंट स्टेटस दिखाने के लिए। इस स्टेटस चेक पर भी अब एक लिमिट लग गई है। आप एक दिन में पेमेंट स्टेटस 3 बार ही देख पाएंगे। इनमें कम से कम 90 सेकेंड का गैप होना अनिवार्य है।
पेमेंट रिवर्सल में लिमिट
अब चार्जबैक यानी पेमेंट रिवर्सल की लिमिट भी तय की गई है। प्रत्येक यूजर 30 दिन में 10 बार और एक व्यक्ति या एंटिटी से 5 बार ही चार्जबैक मांगा जा सकता है।

