Gold Price Today: सोने-चांदी के दाम में उछाल: 24 कैरेट सोना ₹97,828 और चांदी ₹1,12,300 प्रति किलो पहुंची
सोने-चांदी के दाम में आज यानी 18 जुलाई को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोने का दाम ₹375 बढ़कर ₹97,828 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले इसका दाम ₹97,453 पर था।

चांदी की कीमत ₹1,300 बढ़कर ₹1,12,300 प्रति किलोग्राम हो गई है। इससे पहले चांदी ₹1,11,000 पर थी। वहीं 14 जुलाई को चांदी ने ₹1,13,867 का ऑल टाइम हाई बनाया था। इसके पहले सोने ने 8 जून को ₹99,454 का ऑल टाइम हाई बनाया था।
इस साल अब तक ₹21,666 महंगा हुआ सोना इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 21,666 रुपए बढ़कर 97,828 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 26,283 रुपए बढ़कर 1,12,300 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।
सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।
चांदी का रेट
वहीं चांदी का भाव आज 112300 रुपये किलो है, जो गुरुवार को 111000 रुपये थी। आपको बता दें ये इन कीमतों में जीएसटी एड नहीं होता और ज्वैलरी खरीदने पर आपको मेकिंग चार्ज भी अलग से देने होंगे।
बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की अधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर सोमवार से शुक्रवार रोज सुबह और शाम गोल्ड और सिल्वर के रेट जारी होते हैं