Priyanka chopra birthday: प्रियंका चोपड़ा का 43वां जन्मदिन: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर रहा शानदार
प्रियंका चोपड़ा आज अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं और इस खास मौके पर फैन्स ने भी उन्हें बधाई दी है। प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से अपने करियर की शुरुआत की थी और आज हॉलीवुड स्टार बन गई हैं।

प्रियंका चोपड़ा जोनस आज 18 जुलाई को अपना 43वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर जन्मदिन से ठीक पहले प्रियंका अपनी फैमिली के साथ हॉलीडे पर निकल चुकी हैं। अपने बर्थडे पर मिली शुभकामनाओं पर सबको शुक्रिया कहते हुए उन्होंने अपने बीच हॉलीडे की कई शानदार झलकियां दिखाई हैं। इस वीडियो में निकल और मालती के अलावा कुछ और लोग भी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में उन सारी मस्तियों की झलकियां हैं जो उन्होंने बीच पर मालती और निक के साथ की है।
बॉलीवुड में अपने पहले साल ही दी बड़ी हिट
प्रियंका चोपड़ा की बॉलीवुड में शुरुआत साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद हुई। प्रियंका ने साल 2003 में आई फिल्म ‘द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई’ से की। इसमें उनके साथ सनी देओल और प्रीति जिंटा जैसे स्टार भी शामिल थे। इसके बाद इसी साल प्रियंका अक्षय कुमार और लारा दत्ता के साथ फिल्म ‘अंदाज’ में नजर आईं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही और प्रियंका इंडस्ट्री की नजरों में आ गईं। उसके बाद साल 2004 में प्रियंका सलमान खान-अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ जैसी एक और सफल फिल्म में बतौर लीड एक्ट्रेस आईं। इसी साल प्रियंका ‘ऐतराज’ में निगेटिव रोल में नजर आईं और अवॉर्ड भी जीता। इसके बाद प्रियंका इंडस्ट्री में पूरी तरह से स्थापित हो गईं।
महंगे-महंगे घरों की मालकिन
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका चोपड़ा की नेटवर्थ 620 करोड़ रुपये से ज्यादा है। एक्ट्रेस के पास अमेरिका में 238 करोड़ रुपये का शानदार घर है। जिसमें एक खूबसूरत गार्डन और ओपन स्वीमिंग पूल है। इसके अलावा, मुंबई में उनके दो आलीशान घर हैं। जिनकी कीमत लगभग 8-8 करोड़ रुपये है। गोवा में बागा बीच के पास उनकी एक और प्रॉपर्टी है। जिसकी कीमत करीब 20 करोड़ रुपये है. उनकी ये संपत्तियां उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल को दर्शाती हैं।
प्रियंका चोपड़ा के गैराज में सबसे महंगी कार रोल्स रॉयस घोस्ट है। जिसकी कीमत 7-8 करोड़ रुपये है. वह मुंबई में या भारत आने पर इसे चलाती थीं। दूसरी महंगी कार मर्सिडीज बेंज मायबैक एस 560 है। जिसकी कीमत ढाई करोड़ से ज्यादा है. यह कार लुक, स्पीड और सेफ्टी में शानदार है और सिलेब्रिटीज में लोकप्रिय है। प्रियंका इसे अमेरिका में चलाती हैं। उनके पास कैडिलेक एस्केलेड (1.25 करोड़), बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज (1.7 करोड़) और पोर्शे कायेन (2 करोड़) भी हैं। ये कारें अपने शानदार लुक और फीचर्स के लिए मशहूर हैं।
10 साल छोटे निक जोनस से की शादी
हॉलीवुड में अपनी जर्नी शुरू करने के बाद प्रियंका अधिक वक्त वहीं गुजारने लगीं और धीरे-धीरे वो बॉलीवुड से भी दूर होती गईं। इसी दौरान वो निक जोनस के संपर्क में आईं और दोनों का अफेयर शुरू हुआ। जिसके बाद साल 2018 में प्रियंका ने सबको चौंकाते हुए खुद से 10 साल छोटे निक जोनस से शादी कर ली। निक जोनस एक सिंगर-एक्टर हैं। उनका खुद का बैंड भी है। शादी के चार साल बाद साल 2022 में प्रियंका सरोगेसी के जरिए एक बेटी की मां बनीं। प्रियंका की बेटी का नाम मालती है।