Gold Price Today: सोना 1,790 और चांदी 7,827 रुपए महंगी हुई: चांदी ऑल टाइम हाई पर पहुंची
सोने-चांदी के दामों में आय दिन बढ़त हो रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार सोना 95,355 रुपए पर था,जो अब (7 जून) को 97,145 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। यानी इस हफ्ते इसकी कीमत 1,790 रुपए बढ़ी है।

वहीं चांदी की बात करें तो ये पिछले शनिवार को 97,458 रुपए पर थी, जो अब 1,05,285 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। इस तरह इस हफ्ते इसकी कीमत 7,827 रुपए बढ़ी है। चांदी अभी अपने ऑल टाइम हाई पर है। वहीं सोने ने 21 अप्रैल को ₹99,100 टाइम हाई बनाया था।
सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
बता दे की ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है। AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।
सोने की कीमतें:
- सोने की कीमतें विभिन्न कारकों से प्रभावित होती हैं, जैसे कि आर्थिक अनिश्चितता, भू-राजनीतिक तनाव, और ब्याज दरें।
- यह माना जाता है कि सोना मुद्रास्फीति और मुद्रा अवमूल्यन के खिलाफ एक सुरक्षित निवेश है, इसलिए कीमतें बढ़ सकती हैं
- सोने की कीमतें दुनिया भर में विभिन्न शहरों में अलग-अलग होती हैं, लेकिन हर शहर में सर्राफा एसोसिएशन द्वारा एक स्पॉट प्राइस तय किया जाता है।