Gold silver Price: सोने की कीमत में गिरावट: चांदी हुई महंगी – जानें 15 अप्रैल के ताजा रेट
सोने की कीमतों में आज यानी 15 अप्रैल को गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹190 सस्ता होकर ₹93,163 पर आ गया है। इससे पहले इसकी कीमत ₹93,353 थी, जो अब तक का सर्वाधिक उच्चतम स्तर था।

वहीं दूसरी ओर, चांदी की कीमत में उछाल देखा गया है। एक किलो चांदी ₹1,934 महंगी होकर ₹94,863 प्रति किलो पर पहुंच गई है। इससे पहले इसका भाव ₹92,929 था। चांदी का ऑल टाइम हाई रेट 28 मार्च को ₹1,00,934 प्रति किलो दर्ज किया गया था।
देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमत (15 अप्रैल)
-
दिल्ली:
22 कैरेट (10 ग्राम) – ₹87,350
24 कैरेट (10 ग्राम) – ₹95,330 -
मुंबई:
22 कैरेट – ₹87,200
24 कैरेट – ₹95,180 -
कोलकाता:
22 कैरेट – ₹87,200
24 कैरेट – ₹95,180 -
चेन्नई:
22 कैरेट – ₹87,200
24 कैरेट – ₹95,180 -
भोपाल:
22 कैरेट – ₹87,250
24 कैरेट – ₹95,230
अब तक कितना महंगा हुआ सोना?
इस साल 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत ₹76,162 से बढ़कर ₹93,163 हो गई है, यानी अब तक ₹17,001 की बढ़ोतरी हुई है। चांदी की बात करें तो इसकी कीमत ₹86,017 प्रति किलो से बढ़कर ₹94,863 हो गई है, यानी ₹8,846 का उछाल आया है। पिछले साल यानी 2024 में सोना ₹12,810 महंगा हुआ था।
साल के अंत तक 1.10 लाख तक जा सकता है सोना
विशेषज्ञों के मुताबिक, अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते ट्रेड वॉर और वैश्विक मंदी की आशंका के चलते इस साल सोना इंटरनेशनल मार्केट में $3,700 प्रति औंस तक जा सकता है। गोल्डमैन सैक्स का अनुमान है कि भारत में 10 ग्राम सोने की कीमत ₹1.10 लाख तक पहुंच सकती है।
सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। हर हॉलमार्क सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर (HUID) होता है, जो अल्फान्यूमेरिक होता है, जैसे – AZ4524। इसके ज़रिए यह सुनिश्चित किया जा सकता है कि सोना कितने कैरेट का है।