Ram Navami Update: जयपुर में भगवान–राम को दी जाएगी 101 तोपों की सलामी: सीताराम जी को लगाया 56 केक का भोग
राजस्थान में रामनवमी के अवसर पर प्रदेशभर के मंदिरों में भव्य आयोजन किए जा रहे हैं और मंदिरों को आकर्षक सजावट से सजाया गया है। टोंक में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शोभायात्रा निकाली गई, वहीं जयपुर में भगवान राम को तोपों की सलामी दी जाएगी।

जयपुर में भगवान राम की पूजा को लेकर विशेष आयोजन किए गए। दौसा के मेहंदीपुर बालाजी में भी रामनवमी महोत्सव की धूम है, जहां विभिन्न फ्लेवर के केक का भोग भगवान को अर्पित किया गया। सीताराम मंदिर में महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज ने महाआरती की। इन धार्मिक आयोजनों के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल की बड़ी संख्या में तैनाती की गई है।
जयपुर में शोभायात्रा
जयपुर में रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा सूरजपोल अनाज मंडी से शाम 4 बजे शुरू होकर चांदपोल बाजार स्थित ठिकाना श्रीरामचंद्रजी मंदिर तक पहुंचेगी। मंदिर को विशेष सजावट से संवारा गया है। शोभायात्रा में हाथी, घोड़े और बग्गी शामिल हुए और सैकड़ों महिलाएं भी इस शोभायात्रा में शामिल हुईं। इससे पहले सुबह 11 बजे ठाकुरजी महाराज का पंचामृत अभिषेक किया गया और दोपहर में राजभोग आरती की गई।
तोपों की सलामी और महाआरती
शाम के समय 101 तोपों की सलामी के साथ महाआरती का आयोजन किया जाएगा, जिसमें राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी शामिल होंगे।
शोभायात्रा की देखे तस्वीरें………………………….