Cold Will Increase Again in Rajasthan: राजस्थान में फिर बढ़ेगी सर्दी: 7-8 मार्च से तापमान में होगा बदलाव
उत्तर भारत से चलने वाली ठंडी हवाओं का असर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब समेत राजस्थान के कई हिस्सों में दिखेगा। इससे बीकानेर और जयपुर संभाग के जिलों में रात के तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है। हालांकि 7-8 मार्च से तापमान फिर बढ़ने लगेगा और दिन में गर्मी तेज हो जाएगी।

जयपुर में आज चल रहीं ठंडी हवाएं
जयपुर में सोमवार को दिनभर आसमान साफ रहा और धूप निकली। यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आज सुबह 9 बजे जयपुर का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से जयपुर में बहुत ठंडी हवाएं चल रही हैं। इन ठंडी हवाओं की वजह से जयपुर का मंगलवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
प्रमुख शहरों का तापमान
- जयपुर: अधिकतम 31°C, न्यूनतम 15°C
- उदयपुर: 32.5°C
- जोधपुर: 32.8°C
- बीकानेर: 30.6°C
- जैसलमेर: 31°C
- कोटा: 30.7°C
- अजमेर: 30.8°C
- सीकर: 30°C
- चूरू: 31.7°C
- गंगानगर: 27.7°C
- करौली: 30.7°C
- दौसा: 30.9°C
- नागौर: 32°C
अब आगे क्या?
जयपुर मौसम विज्ञान केन्द्र ने राज्य में 7-8 मार्च तक मौसम साफ रहने और तापमान में उतार-चढ़ाव होने की संभावना जताई है। इस दौरान 5-6 मार्च को न्यूनतम तापमान में गिरावट होने। जबकि दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है। शेखावाटी के एरिया में कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे जा सकता है। वहीं बाड़मेर, जालोर के एरिया में दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने की संभावना है।