Delhi Cabinet Minister: कल मां का अंतिम संस्कार, आज मंत्री पद की शपथ: पंकज सिंह सहित 6 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली
दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद आज रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ 6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली, जिनमें बिहार के बक्सर जिले के रहने वाले पंकज सिंह भी शामिल हैं। वे दिल्ली के विकासपुरी से विधायक चुने गए हैं। पंकज राजपूत समाज से आते हैं।

18 फरवरी को पंकज सिंह की मां सीता सिंह का निधन हुआ था। कल यानी 19 फरवरी को दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार हुआ। पंकज के छोटे भाई नीरज सिंह ने कहा, ‘आज मां जिंदा होती तो उन्हें गर्व होता।
पंकज सिंह बक्सर के ब्रह्मपुर प्रखंड के धरौली गांव के रहने वाले एमसीडी के पूर्व कमिश्नर स्वर्गीय राजमोहन सिंह के बेटे हैं। उन्होंने विकासपुरी विधानसभा से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार महिंद्र यादव को 13,364 वोट से हराया।
बक्सर में हर साल कराते हैं फुटबॉल टूर्नामेंट
पंकज सिंह बक्सर के ब्रह्मपुर प्रखंड के धरौली गांव के निवासी हैं। वे एमसीडी के पूर्व कमिश्नर स्वर्गीय राजमोहन सिंह के बेटे हैं। पंकज ने विकासपुरी विधानसभा से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार महिंद्र यादव को 13,364 वोट से हराया। पंकज हर साल बक्सर के अपने गांव में अपने पिता के नाम पर बाबू राजा मोहन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कराते हैं, जिसमें राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल टीमें हिस्सा लेती हैं। वह साल में एक बार इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बक्सर आते हैं।