PM Modi Reached France Tour: PM मोदी फ्रांस दौरे पर पहुंचे: AI समिट में हिस्सा लेंगे और ITER परियोजना का करेंगे दौरा
PM मोदी सोमवार रात फ्रांस की राजधानी पेरिस पहुंचे। पेरिस के ऑली एयरपोर्ट पर उन्होंने मौजूद भारतीयों से मुलाकात की। प्रधानमंत्री के सम्मान में फ्रांस सरकार ने सोमवार रात मशहूर एलीजे पैलेस में VVIP डिनर का आयोजन किया था। इसमें फ्रेंच प्रेसिडेंट मैक्रों समेत कुछ और देशों के नेता मौजूद रहे।

PM मोदी का यह दौरा 2 दिनों का है। वे आज AI समिट में शामिल होंगे और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। PM मोदी का यह सातवां फ्रांस दौरा है। वो आखिरी बार 2023 में फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस (बास्तिल डे) कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।
फ्रांस यात्रा के मुख्य बिंदु
पीएम मोदी का यह दौरा केवल AI समिट तक सीमित नहीं है। वे मार्सिले शहर में भारत के पहले वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन करेंगे और इंटरनेशनल थर्मोन्यूक्लियर एक्सपेरिमेंटल रिएक्टर (ITER) परियोजना का दौरा करेंगे। ITER परियोजना जो कि दुनिया का सबसे बड़ा थर्मोन्यूक्लियर प्रयोगात्मक रिएक्टर है। वैश्विक ऊर्जा की भविष्यवाणी के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके अतिरिक्त, पीएम मोदी पहले और दूसरे विश्व युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए मजारग्यूज युद्ध समाधि स्थल भी जाएंगे।
फ्रांस सरकार का सम्मान
प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में फ्रांस सरकार ने 10 फरवरी को एलिसी पैलेस में एक VVIP डिनर का आयोजन किया था। इस डिनर में फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के अलावा कई अन्य देशों के नेता भी शामिल हुए। यह डिनर पीएम मोदी की फ्रांस यात्रा का एक प्रमुख आकर्षण था।
AI समिट का महत्व
11 फरवरी को पेरिस के ग्रैंड पैलेस में आयोजित AI समिट में प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति मैक्रों और अन्य वैश्विक नेताओं एवं विशेषज्ञों का जमावड़ा होगा। इस समिट का उद्देश्य AI तकनीक के प्रभावी और सुरक्षित उपयोग पर चर्चा करना है। पिछले साल 2023 में यह समिट ब्रिटेन में और 2024 में साउथ कोरिया में आयोजित की गई थी। इस समिट में ग्लोबल पॉलिटिक्स पर भी चर्चा हो सकती है। और AI के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने इस समिट में फ्रांस के उद्योगपतियों से भी मुलाकात करने की योजना बनाई है। जिससे दोनों देशों के बीच व्यापारिक रिश्ते और मजबूत हो सकें।