Dense fog in Rajasthan: राजस्थान में घना कोहरा: सड़क दुर्घटनाएं और ट्रेन देरी से : शीतलहर का असर जारी
राजस्थान के 10 से ज्यादा जिलों में शनिवार (18) को भी घने कोहरे का असर रहा। अजमेर जिले में विजिबिलिटी कम होने के कारण दो बसें आगे चल रहे वाहनों से भिड़ गईं।

वहीं एक कार भी ट्रॉले से टकरा गई। आसपास हुए तीन एक्सीडेंट में 2 लोग घायल हुए हैं। वहीं धुंध के कारण बांदीकुई (दौसा) में खजुराहो-उदयपुर एक्सप्रेस ट्रेन दो घंटे की देरी से पहुंची।
कोहरे के साथ शीतलहर और गलन भरी सर्दी की चपेट में भी प्रदेश के अधिकतर हिस्से हैं। जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार रात के तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज गई है। मौसम केंद्र ने 22 जनवरी के बाद बारिश की भी आशंका जताई है।
मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार के दिन बीकानेर, जयपुर, कोटा, भरतपुर संभाग में घना कोहरा रहेगा। कई जगह आज का दिन ठंडा रहेगा। आगामी 2-3 दिन कहीं-कहीं घना कोहरा होने की संभावना जताई है। वहीं 21-22 जनवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ से राज्य के उत्तरी भागों (दौसा, सिरोही, अजमेर और टोंक) में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।
मौसम केन्द्र के अनुसार गुरुवार को अजमेर, अलवर, भरतपुर, बूंदी, चित्तौडगढ़, झुंझुनूं, सीकर, टोंक में शीत दिन दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान लूणकसर में 4.2 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री दर्ज किया गया। रात का पारा 10.6 डिग्री दर्ज किया गया।
वहीं बांदीकुई (दौसा) में कोहरे के कारण खजुराहो-उदयपुर एक्सप्रेस ट्रेन दो घंटे की देरी से पहुंची। शीतलहर और गलन भरी सर्दी से प्रदेश के अधिकतर हिस्से प्रभावित हैं। जबकि मौसम विभाग ने 22 जनवरी के बाद बारिश की संभावना जताई है।