Sensex Update : 700 अंक चढ़ने के बाद फ्लैट हुआ सेंसेक्स
82,200 के स्तर पर कारोबार
25 फरवरी को शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच BSE Sensex 700 अंक तक चढ़ने के बाद फ्लैट हो गया। फिलहाल सेंसेक्स मामूली बढ़त के साथ 82,200 के आसपास कारोबार कर रहा है।
वहीं Nifty 50 करीब 30 अंक की तेजी के साथ 25,450 के स्तर पर पहुंच गया है।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में तेजी और 13 में गिरावट दर्ज की गई है। आज के कारोबार में मेटल, आईटी और ऑटो शेयरों में खरीदारी देखने को मिली।
एशियाई बाजारों में तेजी
-
जापान का Nikkei 225 2.20% चढ़कर 58,583 पर बंद हुआ।
-
दक्षिण कोरिया का KOSPI 1.91% चढ़कर 6,083 पर बंद हुआ।
-
हॉन्गकॉन्ग का Hang Seng Index 0.66% चढ़कर 26,765 पर बंद हुआ।
-
चीन का Shanghai Composite Index 0.72% चढ़कर 4,147 पर बंद हुआ।
अमेरिकी बाजारों का हाल
24 फरवरी को अमेरिकी बाजारों में भी मजबूती दर्ज की गई—
-
Dow Jones Industrial Average 370 अंक (0.76%) चढ़कर 49,174 पर बंद हुआ।
-
Nasdaq Composite 1.04% बढ़कर 22,863 पर बंद हुआ।
-
S&P 500 52 अंक (0.77%) चढ़कर 6,890 पर बंद हुआ।
FII-DII डेटा पर नजर
विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 24 फरवरी को 102 करोड़ रुपए के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 3,161 करोड़ रुपए की खरीदारी की।
फरवरी में अब तक FIIs ने 1,370 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं, वहीं DIIs ने 15,980 करोड़ रुपए का निवेश किया है। जनवरी 2026 में FIIs ने ₹41,435 करोड़ के शेयर बेचे थे, जबकि DIIs ने ₹69,220 करोड़ की खरीदारी की थी।
IRFC में 4% हिस्सेदारी बेच रही सरकार
सरकार Indian Railway Finance Corporation (IRFC) में 4% तक हिस्सेदारी ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेच रही है।
फ्लोर प्राइस ₹104 प्रति शेयर तय किया गया है। 24 फरवरी को IRFC का शेयर ₹109.40 पर बंद हुआ था। आज यह करीब 4% गिरकर ₹105 के आसपास कारोबार कर रहा है।
CleanMax Enviro IPO का आखिरी दिन
रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी CleanMax Enviro Energy Solutions के IPO का आज आखिरी दिन है।
कंपनी इस इश्यू के जरिए ₹3,100 करोड़ जुटाना चाहती है। IPO में फ्रेश इश्यू और OFS दोनों शामिल हैं।
कल 1069 अंक गिरा था सेंसेक्स
24 फरवरी को सेंसेक्स 1069 अंक (1.28%) गिरकर 82,226 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 288 अंक (1.12%) टूटकर 25,425 पर आ गया था।
आज बाजार में शुरुआती तेजी के बाद स्थिरता दिख रही है। निवेशकों की नजर अब वैश्विक संकेतों, कच्चे तेल की कीमतों और आगामी आर्थिक आंकड़ों पर बनी हुई है।