Ajmer Updates : अजमेर में रिजु झुनझुनवाला ने किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत
Ajmer Updates : अजमेर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के दौरान उद्योगपति रिजु झुनझुनवाला ने किशनगढ़ एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। झुनझुनवाला ने बजट, ट्रेड डील और राजस्थान की विकास परियोजनाओं की सराहना की। राजनीतिक गलियारों में उन्हें भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की चर्चाएं तेज हैं।
Ajmer Updates : अजमेर में प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत
भारत के मशहूर उद्योगपति और समाजसेवी रिजु झुनझुनवाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किशनगढ़ एयरपोर्ट पर स्वागत किया है। अजमेर रैली में रिजु झुनझुनवाला चार्टर प्लेन से किशनगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे और फिर आमसभा में शामिल हुए।
आमसभा के बाद झुनझुनवाला ने प्रधानमंत्री का स्वागत और अभिवादन किया। झुनझुनवाला ने प्रधानमंत्री मोदी का शानदार बजट,ट्रेड डील,और विश्व स्तर पर भारत की विश्वगुरु के रूप में पहचान के लिए धन्यवाद किया। झुनझुनवाला ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा,उपमुख्यमंत्री दिया कुमार और प्रेम चंद बैरवा,प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़,पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा आदि सहित प्रदेश के नेताओं से भी मुलाकात की।
झुनझुनवाला अजमेर लोकसभा से चुनाव लड़ चुके है और भीलवाड़ा में उद्योग से लाखों लोगों को रोजगार दिया है। राजनैतिक गलियारों में यह चर्चा है कि आने वाले समय में रिजु झुनझुनवाला को भारतीय जनता पार्टी या सरकार में बड़ी ज़िम्मेदारी दी जा सकती है।
16000 करोड़ की परियोजनाओं और 21000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र को झुनझुनवाला ने विकसित राजस्थान की और उठाया गया महत्वपूर्ण कदम बताया है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार को झुनझुनवाला ने विकास का पर्याय बताया है । इस दौरान राजस्थान चीफ सेक्रेटरी श्रीनिवासन और रिजु झुनझुनवाला के बीच उद्योग और समाजहित को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई।



