Rajasthan News : कांग्रेस की अनर्गल राजनीति पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का कड़ा हमला

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदान राठौड़ ने अंता विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस नेताओं द्वारा किए जा रहे भ्रामक और अनर्गल प्रचार पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी न तो किसी ठोस नीति पर बात कर रहे हैं, न ही जनता के सामने कोई विकासोन्मुख एजेंडा प्रस्तुत कर रहे हैं। बार-बार ‘पर्ची’ जैसे विषय को दोहराना उनकी विचारहीन राजनीति को दर्शाता है।

राठौड़ ने कहा कि वर्तमान समय में जनता को स्वस्थ और विकासोन्मुख राजनीतिक संवाद की आवश्यकता है, न कि झूठे आरोपों और व्यक्तिगत टिप्पणियों का मंच। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के ही तत्कालीन मंत्री ने अब के उम्मीदवार प्रमोद जैन भाया पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे, जबकि आज वही गहलोत, डोटासरा, जूली और पायलट भाया का गुणगान कर रहे हैं। राठौड़ ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता भ्रष्टाचार, जातिगत राजनीति और भ्रम फैलाने में लगे हुए हैं, जबकि उनके पास नीतिगत सोच नहीं है।
गहलोत सरकार के मंत्री ने ही ‘भाया’ पर लगाए थे भ्रष्टाचार के आरोप, अब गहलोत, डोटासरा, जूली उसी भाया का कर रहे है गुणगान:— मदन राठौड़
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अंता विधानसभा उपचुनाव में भाजपा जनसेवक के रूप में मैदान में उतरेगी। उनका प्रत्याशी जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करेगा और जन भावनाओं का पूरा सम्मान करेगा। राठौड़ ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी स्वयं को भू उम्मीदवार घोषित करने का दावा कर रहे हैं, जबकि उनके कार्य और रणनीति पार्टी और लोकतंत्र में विश्वासहीनता को दर्शाते हैं।

मदान राठौड़ ने भजनलाल सरकार और गहलोत सरकार की तुलना करते हुए कहा कि भजनलाल सरकार ने सत्ता में आते ही पानी जैसे गंभीर विषय पर ऐतिहासिक फैसले किए, जबकि गहलोत सरकार ईआरसीपी परियोजना पर पांच साल कुंडली मार कर बैठी रही। भाजपा सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने, अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सक्रिय कदम उठाए।
राठौड़ ने सांसद हनुमान बेनीवाल द्वारा लगाए गए अनर्गल आरोपों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बेनीवाल की मानसिकता घटिया है और उनकी संवेदना मर चुकी है। राठौड़ ने उदाहरण देते हुए बताया कि उनकी पत्नी को स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्या के कारण हेलीकॉप्टर से जयपुर अस्पताल लाया गया, जिसका समस्त खर्च उनकी पत्नी की फैक्ट्री से किया गया। यह आरोप कि इसका भुगतान सरकारी स्रोतों से हुआ, सरासर झूठा और बेबुनियाद है।
मदान राठौड़ ने कहा कि भाजपा अपने मेहनत, ईमानदारी और आत्मनिर्भरता के बल पर राजनीति करती है, न कि दूसरों के संसाधनों के सहारे। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने कभी बिजली बिल नहीं भरा या घर खाली नहीं किया, वही आज ईमानदारी का पाठ पढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके विपरीत, अशोक गहलोत, सचिन पायलट और गोविंद सिंह डोटासरा ने विपक्ष में रहते हुए उनकी पत्नी की कुशलक्षेम पूछी, जिसका वह सम्मान करते हैं।
इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, भाजपा प्रदेश मंत्री भूपेंद्र सैनी, भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक और भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ भी मंच पर उपस्थित रहे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि अंता विधानसभा उपचुनाव में हम जनसेवक मैदान में उतारेंगे, जो जनता की सेवा सेवक बनकर करेगा, भाजपा का प्रत्याशी जनता की अपेक्षा को पूर्ण करने वाला और जन भावनाओं के अनुरूप होगा। भाजपा आम जनता की सोच के अनुरूप प्रत्याशी मैदान में उतारेगी और अंता की जनता का भाजपा प्रत्याशी को पूर्ण आशीर्वाद मिलेगा। राठौड़ ने कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा स्वयं—भू उम्मीदवार घोषित करना बताया। उन्होंने कहा कि प्रमोद जैन भाया को पार्टी, लोकतंत्र में विश्वास नहीं था, वे जब से चुनाव हारे, तब से घात लगाकर बैठे थे कि कैसे जीतने वाले प्रत्याशी को हटाया जाए।
राठौड़ ने जनता से अपील की कि वे कार्यों के आधार पर निर्णय लें और अफवाहों या व्यक्तिगत हमलों पर ध्यान न दें। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा का उद्देश्य विकास, जनसेवा और कानून व्यवस्था है, न कि झूठे आरोपों और व्यक्तिगत टिप्पणियों से राजनीति करना। अंता विधानसभा उपचुनाव में भाजपा जनता की अपेक्षाओं के अनुसार कार्य करेगी और जनभावनाओं के अनुरूप प्रत्याशी उतारेगी।
Read More : स्वदेशी कोई नारा नहीं, आत्मनिर्भर भारत का राष्ट्रीय संकल्प है : गजेन्द्र सिंह शेखावत

