Rajasthan News: रेप केस में काटी 14 साल जेल की सजा: बाहर आया तो, बार-बार किया बेटी का बलात्कार, डेढ़ साल बाद…
राजस्थान के भरतपुर में रेप केस में 14 साल की जेल काटकर आए शख्स ने फिर से नाबालिग लड़की से रेप किया। जिस लड़की से शख्स ने दोबारा रेप किया, उसे पिछले साल ही उसने गोद लिया था । यानि गोद ली बेटी से ही उसने दरिंदगी एक दो बार नहीं, कई दफा लड़की से रेप किया। तंग आकर लड़की ने मां को पूरी बात बताई। अब दोबारा से शख्स जेल पहुंच गया है।

राजस्थान के भरतपुर में पुलिस ने बिहार के रहने वाले एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है। जो नाबालिग के साथ रेप करने के बाद उसकी हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट चुका है। आरोपी 14 साल तक जेल में रहा है। साल 2021 में आरोपी को जेल प्रशासन से अर्द्ध-खुला बंदी में रखा गया था।
बेटी का करता रहा रेप
बताया जाता है कि मोहम्मद अरशद साल 2024 में जेल से रिहा हुआ था। इसके बाद उसने एक 15 साल की बच्ची को गोद ले लिया और उसके भरण पोषण का वादा किया। लेकिन उस दरिंदे ने नाबालिग बेटी से डेढ़ साल तक दुष्कर्म करता रहा. आरोपी पीड़िता को धमकी देता था। जिससे वह किसी को बताए नहीं और वह खुद ही उसे स्कूल छोड़ने और लेने जाता था। पीड़िता ने परेशान होकर अपनी मां को पूरी आपबीती बताई।
मामले की जांच जारी
यह मामला तब सामने आया जब पीड़िता की मां ने 25 जून 2025 को आरोपी के खिलाफ सेवर थाने में मामला दर्ज कराया। मामला दर्ज होने की भनक लगते ही आरोपी फरार हो गया था और इसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। हाल ही में जब उसकी लोकेशन पता लगी तो पुलिस टीम बिहार के पूर्णिया पहुंची और उसे नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार कर ले आई। फिलहाल आरोपी फिर से सलाखों के पीछे है। उसके खिलाफ एक्शन जारी है।

