Kasganj Updates : कासगंज में दोस्त ही निकले आदिल के हत्यारे, पांच गिरफ्तार, शराब के नशे में हत्या
![]()
Kasganj Updates : कासगंज के पटियाली क्षेत्र में शराब के नशे में हुई मारपीट में आदिल की हत्या। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर सरिया और खून से सने कपड़े बरामद किए। पूरा मामला, पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी पढ़ें।
Kasganj Updates : ईंट भट्ठा पर काम करने वाले बिहार के मजदूरों के आदिल का था आना-जाना
कासगंज : पटियाली क्षेत्र में मैदपुर गांव के समीप सड़क किनारे मृत मिले भरगैन के आदिल की हत्या का खुलसा पुलिस ने किया है। मृतक के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करते हुए सर्विलांस, एसओजी एवं थाना पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने लोहे की सरिया, रक्त से सने कपड़े बरामद किए हैं। पूछताछ में शराब के नशे में मारपीट के दौरान घटना होने की बात आरोपियों ने स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाईकरते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया है।

एएसपी सुशील कुमार ने बताया कि गत आठ मार्च को गुलजार नवी पुत्र छोटे खां निवासी भरगैन ने थाना पटियाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया था कि उसका बड़ा भाई आदिल गांव में ही रहकर मजदूरी करता था। उसके भाई आदिल की किसान ईंट भट्टा मेदपुर रोड पर पहले से काम कर रहे जाबिद, मोहम्मद आजाद, रमजानी, इस्तखार व मोहम्मद छोटे से दोस्ती थी। आदिल उनके पास आता जाता रहता था। गत पांच मार्च की रात में जाबिर, मोहम्मद आजाद, रमजानी, इस्तखार व मोहम्मद छोटे से कहासुनी व झगड़ा हुआ था।
इसी बात को लेकर पांचों आरोपियों ने मिलकर उसके भाई आदिल की मारपीट कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई करते हुए मोहम्मद रमजानी पुत्र नसीर शाह, मोहम्मद आजाद पुत्र मोहम्मद हैदर, मोहम्मद छोटे पुत्र मोहम्मद नसीर शाह, इश्तकार पुत्र याशीन निवासीगण विक्रामपुर थाना चरिया बढियानपुर जनपद बैगूसराय बिहार, मोहम्मद जाविद पुत्र हासिम निवासी मठियानी थाना ओपी छैराई जनपद बैगूसराय बिहार को पटियाली के बल्लूपुर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि आदिल उनके पास आता जाता था, पांच मार्च की रात को भी आदिल उनके पास आया। यहां शराब के नशे में कहासुनी, मारपीट हो गई। जिसमें आदिल की मौके पर ही मौत हो गई। वह शव को पेड़ से बांधकर चले गए। सरिया, पहने कपड़ों को भट्टे के ऊपर राविस में दबा दिया था। जिससे पुलिस ने बरामद कर लिया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में इंस्पेक्टर पटियाली गुलाब सिंह, एसओजी प्रभारी चंचल कुमार, सर्विलांस प्रभारी प्रेमपाल सिंह शामिल रहे।

