जयपुर के सीतापुरा स्थित जी स्टूडियो में आयोजित हरियाणवी रैपर ढांडा न्योलीवाला के लाइव कॉन्सर्ट ने युवाओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। दमदार बीट्स और देसी अंदाज के साथ न्योलीवाला ने मंच पर जबरदस्त ऊर्जा बिखेरी।
उनकी परफॉर्मेंस में हरियाणवी मिट्टी की खुशबू और मॉर्डर्न म्यूजिक का शानदार मेल देखने को मिला।
Dhanda Nyoliwala के सुपरहिट ट्रैक्स पर झूमे फैंस

Dhanda Nyoliwala ने ‘यूपी टू यू’, ‘नो मर्सी’, ‘बालम’, ‘छोरा बाबा का’ और ‘इगो किलर’ जैसे लोकप्रिय गानों की प्रस्तुति दी।
उन्होंने अपनी स्ट्रॉन्ग वोकल डिलीवरी और हाई एनर्जी मूव्स से दर्शकों को लगातार जोड़े रखा। रैप के बीच-बीच में दर्शकों से संवाद कर उन्होंने माहौल को और भी जोशीला बना दिया। मोबाइल फ्लैशलाइट्स के साथ गुनगुनाते फैंस का नजारा देखने लायक था।
सरप्राइज एंट्री से छाए Randeep Hooda

कॉन्सर्ट की सबसे बड़ी खासियत रही बॉलीवुड अभिनेता Randeep Hooda की अचानक एंट्री। जैसे ही वे मंच पर पहुंचे, दर्शकों का उत्साह चरम पर पहुंच गया।
रणदीप ने न्योलीवाला के साथ गानों पर थिरकते हुए मंच पर पुशअप्स लगाए और युवाओं का जोश दोगुना कर दिया। उनका हरियाणवी अंदाज और देसी बोली में संवाद दर्शकों को खूब पसंद आया।
देसी स्वैग और फिटनेस का संगम
कॉन्सर्ट में हरियाणवी संस्कृति की झलक साफ दिखाई दी। ढांडा न्योलीवाला का देसी स्टाइल और रणदीप हुड्डा की फिटनेस व एनर्जी ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। हरियाणवी रैप और बॉलीवुड स्टार पावर के इस संगम ने जयपुर के संगीत प्रेमियों को एक अलग और खास अनुभव दिया।
इस शानदार आयोजन ने साबित कर दिया कि देसी स्वैग और मॉर्डर्न बीट्स का मेल युवाओं के दिलों पर राज कर रहा है।