Basti News Updates : युवक की ट्रेन से आत्महत्या, वीडियो में पत्नी और बुआ पर गंभीर आरोप सामने
Basti News Updates : बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र में सुनील शर्मा ने ट्रेन से आत्महत्या की। वीडियो में उन्होंने पत्नी लक्ष्मी और बुआ पर गंभीर आरोप लगाए। परिवार और पुलिस के बयान, वीडियो वायरल होने की जानकारी और जांच की स्थिति सहित पूरा मामला पढ़ें।
Basti News Updates : बस्ती में युवक की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला
बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र के गौर बाजार में एक युवक द्वारा बीते 7 मार्च को ट्रेन से कटकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया था,मृतक की पहचान सुनील शर्मा के रूप में हुई थी,बताया जा रहा है कि युवक ने आत्महत्या करने से पहले एक वीडियो बनाया था,जो अब सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
बताया जा रहा है कि वीडियो में युवक ने अपनी मौत के लिए अपनी पत्नी लक्ष्मी और अपनी बुआ को जिम्मेदार ठहराया है,वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया, जानकारी के अनुसार वीडियो देखने के बाद पत्नी लक्ष्मी और बुआ घर से फरार हो गई हैं।
मृतक की बहन ने भी अपनी भाभी पर गंभीर आरोप लगाए हैं,उनका कहना है कि भाभी का किसी अन्य व्यक्ति से संबंध था और वह घर के गहने लेकर अपने मायके चली गई थी,वहीं मृतक की मां ने भी बहू और बुआ पर आरोप लगाते हुए कहा कि सुनील अपनी पत्नी से बात करना चाहता था,लेकिन बुआ ने दोनों की बात कराने से इनकार कर दिया था,मां के मुताबिक उस दौरान सुनील ने मरने की बात भी कही थी, लेकिन किसी ने उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया।
वहीं इस पूरे मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक श्यामाकांत ने बताया कि सूचना मिली थी एक व्यक्ति द्वारा ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली गई थी,इस मौके पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी,पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्यवाही जीआरपी द्वारा कराई गई थी उन्होंने बताया कि अभी तक मृतक पक्ष की तरफ से अभी तक कोई एप्लीकेशन प्राप्त नहीं हुई है,हालांकि इस प्रकरण में एक वीडियो जरूर सामने आया है जिसकी जांच की जा रही है।


