Basti News Updates : वांछित आरोपी पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, कुल्हाड़ी-फरसे से कई पुलिसकर्मी घायल
Basti News Updates : उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र में वांछित आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर परिजनों ने हमला कर दिया। कुल्हाड़ी, फरसा और लाठी-डंडों से किए गए हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
Basti News Updates : दबिश के दौरान पुलिस टीम पर हुआ हमला
गौर पुलिस दबिश के दौरान बड़ा हंगामा देखने को मिला है,महिला अपराध से जुड़े एक मामले में वांछित आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर परिजनों ने हमला कर दिया, बताया जा रहा है कि हमले में कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।
जानकारी के अनुसार मामला गौर थाना क्षेत्र के डंगरह गांव का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि पोक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी विपिन कुमार अपने मामा के घर मौजूद है,इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम आरोपी को पकड़ने के लिए राम किशुन नाम के व्यक्ति के घर दबिश देने पहुंची थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी विपिन कुमार लंबे समय से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ पहले ही कार्रवाई की जा चुकी थी।
पुलिस ने उसके खिलाफ 84 की कार्यवाही भी की थी। बताया जा रहा है कि करीब एक सप्ताह पहले भी पुलिस आरोपी की तलाश में इसी घर पर पहुंची थी। लेकिन उस समय वह हाथ नहीं लगा था। मुखबिर से दोबारा सूचना मिलने पर पुलिस टीम गांव पहुंची।
लेकिन दबिश के दौरान परिजनों ने विरोध करते हुए पुलिस टीम को गाली गलौज देते हुए कुल्हाड़ी। लाठी-डंडों फरसे से हमला कर दिया,अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और वहां से लोग फरार हो गए, स्थिति बिगड़ती देख आसपास के चार थानों की पुलिस फोर्स को मौके पर बुलाया गया। भारी पुलिस बल पहुंचने के बाद इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया और स्थिति को काबू में किया गया,इस मामले में उप निरीक्षक हरि राय की तहरीर पर कुल सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
वहीं इस पूरे मामले पर क्षेत्राधिकारी हरैया स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि नाबालिग बच्ची के साथ 16 जनवरी 2026 को दुष्कर्म के आरोप में एक अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसकी थाना इंचार्ज के निर्देशन पर विवेचना चौकी प्रभारी द्वारा की जा रही थी। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किया गया,न्यायालय से आदेश के निर्देशन पर अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर संभावित इलाकों में दबिश की जा रही थी।
मुखीबर की सहायता से पुलिस को 7 मार्च को सूचना प्राप्त हुई कि अभियुक्त अपने मामा के यहां घर पर आया हुआ है। तत्काल ही पुलिस वहां पहुंची और प्रयास किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी। कीव सुनकर उसके परिवार के लोग उग्र हो गए और कार्यों में बाधा डाली और न्यायालय के आदशों को मानने से इनकार कर दिया और पुलिस का रास्ता रोका और अभियुक्त को भगाने में सहायता उसी क्रम में तहरीर प्राप्त करके गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।



