PM Narendra Modi Kadamb Plant Sapling: पीएम मोदी ने किंग चार्ल्स द्वारा भेजा जन्मदिन का कदम्ब पौधा लगाया
पीएम मोदी ने नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर एक कदम्ब का पौधा लगाया। यह पौधा यूनाइटेड किंगडम के राजा चार्ल्स तृतीय ने उनके जन्मदिन पर गिफ्ट किया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पीएम आवास पर ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स द्वारा उनके जन्मदिन (17 सितंबर) पर भेजा गया कदम्ब का पौधा लगाया। यह पौधा पीएम मोदी की ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल से प्रेरित था और पर्यावरण संरक्षण के प्रति साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
ब्रिटिश उच्चायोग ने कहा कि किंग चार्ल्स ने पीएम मोदी को यह पौधा भेजकर प्रसन्नता व्यक्त की। इससे पहले, विश्व पर्यावरण दिवस पर पीएम मोदी ने पीएम आवास पर सिंदूर का पौधा लगाया था, जिसे गुजरात के कच्छ में 1971 के भारत-पाक युद्ध में बहादुरी दिखाने वाली महिलाओं के समूह ने भेंट किया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पीएम आवास पर ब्रिटेन के किंग चार्ल्स द्वारा उनके जन्मदिन (17 सितंबर) पर भेजा गया कदम्ब का पौधा लगाया। ब्रिटिश हाई कमीशन के अनुसार, किंग चार्ल्स ने यह कदम पीएम मोदी की ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल से प्रेरित होकर उठाया। यह पहल पर्यावरण संरक्षण के प्रति दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी भी किंग चार्ल्स को पहले पौधा भेंट कर चुके हैं। जुलाई 2025 में पीएम मोदी ने ब्रिटेन की यात्रा के दौरान इंग्लैंड के नॉरफॉक स्थित सैंड्रिंघम एस्टेट में किंग चार्ल्स से मुलाकात की और उन्हें ‘डेविडिया इनवोलुक्रेटा’ प्रजाति का सोनोमा डव ट्री भेंट किया। यह पौधा सजावटी होने के साथ जल्दी फूलने वाला होता है, और दो से तीन साल के भीतर फूल देने लगता है।
ब्रिटिश हाई कमीशन ने बताया कि किंग चार्ल्स ने पीएम मोदी को यह पौधा भेजकर अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की और इसे दोनों नेताओं के पर्यावरण संरक्षण के प्रति साझा दृष्टिकोण का प्रतीक माना। इससे पहले विश्व पर्यावरण दिवस पर भी पीएम मोदी ने पीएम आवास पर सिंदूर का पौधा लगाया था, जिसे गुजरात के कच्छ में 1971 के भारत-पाक युद्ध में बहादुरी दिखाने वाली महिलाओं के समूह ने भेंट किया था।


